लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह को सोमवार को मुजफ्फरनगर में एक समारोह में वाहन से उतरने के दौरान उंगली में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बीजेपी की पश्चिमी यूपी इकाई के प्रमुख अश्विनी त्यागी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, 'वाहन से नीचे उतरने पर स्वतंत्र देव सिंह घायल हो गए। उनके सीधे हाथ की छोटी उंगली वाहन के पिछले हिस्से में एक छड़ के छेद में फंस गई।'
अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा कि उनको सर्वोत्तम चिकित्सा प्रदान किया जा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पार्टी नेता उनके साथ हैं। उन्होंने संदेश दिया है कि उनकी देखभाल की जा रही है, हालांकि चोट के लिए एक उपयुक्त सर्जरी की आवश्यकता होगी।
13 फरवरी 1964 को मिर्जापुर में जन्मे स्वतंत्र देव सिंह की मां का नाम रामा देवी और पिता का नाम अल्लर सिंह है। स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड के जालौन को अपनी कर्मभूमि बनाई। यहीं से राजनीति की शुरुआत करते हुए इन्होंने प्रदेश की राजनीति में अपनी एक खास पहचान बनाई। बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में जन्मे स्वतंत्र देव सियासत में कदम रखने वाले अपने परिवार के पहले व्यक्ति हैं। सिंह का आरएसएस से भी नाता है। स्वतंत्र संघ के प्रचारक रहे हैं। इन्हें पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का करीबी बताया जाता है।
India News in Hindi (इंडिया न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें.