Covid-19 cases in India: एक दिन में पहली बार मिले 40,425 नए केस, मरीजों की संख्या 11 लाख के पार

देश
भाषा
Updated Jul 20, 2020 | 14:58 IST

Coronavirus Cases In India: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख को पार कर गई है। एक दिन में 40 हजार से ज्यादा केस मिले हैं जो कि एक रिकॉर्ड है। सबसे खराब हालत महाराष्ट्र की है।

Over 40,000 Coronavirus Cases In India In 24 Hours For 1st Time
देश में एक दिन में 40 हजार से अधिक कोरोना के नए मरीज मिले।  |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • देश एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा 40,425 नए केस मिले
  • इस महामारी से पिछले 24 घंटे में 681 लोगों की जान गई है
  • महाराष्ट्र में अब तक सबसे अधिक 3,10,455 केस सामने आए

नई दिल्ली : भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 40,425 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख पार कर गई। वहीं, उपचार के बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी सात लाख से अधिक हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 681 और लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या 27,497 हो गई। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 11,18,043 मामले हो गई। भारत में महज तीन दिन में ही कोविड-19 के मामले 10 लाख से 11 लाख के पार पहुंच गए हैं।

देश में  7,00,086 लोग बीमारी से ठीक हुए 
देश में अभी 3,90,459 मरीजों का इलाज जारी है और 7,00,086 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, एक मरीज देश से बाहर चला गया है। कुल मामलों में देश में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार देश में पहली बार एक दिन में 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार अभी तक देश में 1,40,47,908 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 2,56,039 नमूनों की जांच रविवार को ही की गई।

पिछले 24 घंटे में 681 लोगों की जान गई
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 681 लोगों की जान गई उनमें से सबसे अधिक 258 महाराष्ट्र के लोग थे। इसके बाद कर्नाटक में 91, तमिलनाडु में 78, आंध्र प्रदेश में 56, उत्तर प्रदेश में 38, पश्चिम बंगाल में 36, दिल्ली में 31, गुजरात में 20, मध्य प्रदेश में 15, बिहार में नौ, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर में आठ-आठ, राजस्थान तथा तेलंगाना में छह-छह, हरियाणा तथा ओडिशा में पांच-पांच, असम में चार, झारखंड में तीन, केरल में दो और गोवा तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

Covid 19 cases in india

सबसे अधिक महाराष्ट्र में हुईं मौतें
कोविड-19 से अभी तक 27,497 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 11,854 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,628, तमिलनाडु में 2,481, गुजरात में 2,142, कर्नाटक में 1,331, उत्तर प्रदेश में 1,146, पश्चिम बंगाल में 1,112, मध्य प्रदेश में 721, आंध्र प्रदेश में 642, राजस्थान में 559 और तेलंगाना में 415 लोगों की मौत हुई। हरियाणा में कोविड-19 से 349, पंजाब में 254, जम्मू कश्मीर में 244, बिहार में 217, ओडिशा में 91, असम में 57, उत्तराखंड में 52, झारखंड में 49 और केरल में 42 लोगों ने जान गंवाई।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 3,10,455 केस सामने आए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से पुडुचेरी में 28, छत्तीसगढ़ में 24, गोवा में 22, चंडीगढ़ में 12, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन और मेघालय, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लद्दाख में दो-दो व्यक्ति की मौत हुई। उसने बताया कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही कोई बीमारी थी। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 3,10,455 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,70,693, दिल्ली में 1,22,793, कर्नाटक में 63,772, गुजरात में 48,355, उत्तर प्रदेश में 49,247, आंध्र प्रदेश में 49,650 और तेलंगाना में 45,076 मामले सामने आए हैं।
पश्चिम बंगाल में 42,487, राजस्थान में 29,434, हरियाणा में 26,164, बिहार में 26,569, असम में 23,999 और मध्य प्रदेश में 22,600 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
ओडिशा में संक्रमण के मामले बढ़कर 17,437, जम्मू-कश्मीर में 13,899 हो गए। केरल में अब तक संक्रमण के 12,480 जबकि पंजाब में 10,100 मामले सामने आए हैं।

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,535, छत्तीसगढ़ में 5,407, उत्तराखंड में 4,515 , गोवा में 3,657, त्रिपुरा में 2,878, पुडुचेरी में 1,999, मणिपुर में 1,911, हिमाचल प्रदेश में 1,483 और लद्दाख में 1,178 मरीज हैं। नगालैंड में संक्रमण के 988, चंडीगढ़ में 717, अरुणाचल प्रदेश में 740 और दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव में 605 मामले सामने आए हैं। मेघालय में 450, मिजोरम में 284, सिक्किम में 283 और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 203 लोग संक्रमित मिले हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।’

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर