श्रीनगर: मानसून के दस्तक देने के बाद से ही देश के कई राज्यों में भारी बारिश जा रही है। भारी बारिश के कारण कई राज्य बाढ़ की चपेट में भी हैं। बाढ़ के कारण बिहार, महाराष्ट्र, असम और यूपी के भी कुछ जिले इसके प्रकोप से पीड़ित हैं। भारी बारिश का असर लोगों के जन- जीवन पर भी पड़ा है। वहीं कई दिनों से जम्मू-कश्मीर में भी भीषण बारिश हो रही है। बारिश का प्रभाव जम्मू- कश्मीर के कई जिलों में पड़ा है।
भूस्खलन और पत्थरों ने आवागम को किया प्रभावित
राज्य में हो रही लगातार बारिश के कारण कई जिलों में आवागम बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इस बीच बारिश के कारण हुए भूस्खलन और पत्थरों के गिरने से जम्मू और श्रीनगर के बीच वाहनों का आवागमन सुबह से ही बंद कर दिया गया। भूस्खलन और छोटे पत्थर गिरने की स्थिति रामबन जिले के रामसऊ क्षेत्र के पंथियाल और मॉम पासी में हुई।
अमरनाथ यात्रा पर पड़ा असर
राज्य में जारी खराब मौसम का असर बाबा बर्फबानी के दर्शन पर भी पड़ा है। अव्यवस्थित मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा आज जम्मू मार्ग से रोक दी गई है। वहीं मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि अभी राज्य में और बारिश होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के कारण भूस्खलन की स्थिति आ सकती है और इससे बचने के लिए एहतियात बरतने को कहा है।
मलबे में धंसा मिला शख्स
बता दें कि बारिश के लोगों जीवन भी अस्त- व्यस्त हो गया है। कल रात जम्मू- कश्मीर हाईवे पर हुए भूस्खलन में एक शख्स मलबे में अंदर धंस गया था। इसके बाद उस शख्स को सीआरपीएफ की 72 वीं बटालियन के जवानों ने माइलस्टोन 147 के पास से निकाला। सीआरपीएफ के कुत्ते का पीछा करने के बाद, सैनिकों ने पाया कि कल रात हुए भूस्खलन की वजह से मलबे में एक शख्स फंसा हुआ है। शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुत्ते की मदद से शख्स को बचाया गया
सीआरपीएफ ने मलबे में फंसे शख्स को कुत्ते की मदद से बचाया। सीआरपीएफ के कुत्ते का नाम 'अजाक्सी' है और उसके ही मदद से सुरक्षाकर्मियों को पता चल पाया कि भूस्खलन के बाद इकट्ठा हुए मलबे में एक शख्स फंसा है।
(तस्वीर साभार- एएनआई)
इससे पहले मंगलवार रात को बारिश के कारण उधमपुर में भूस्खलन हो गया था। इसके बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। उधमपुर के डीसीपी एल के तनेजा ने कहा था,' कल रात को भूस्खलन हुआ, लगातार बारिश के कारण निकासी कार्य में देरी हो रही है, साथ ही गाड़ियां फंसी हुई हैं।'
बता दें कि राज्य के कई जिलों में हुई बारिस के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके वजह से कई रास्तों पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जबकि कई रास्तों पर बहुत सी गाड़ियां धंसी हैं।
Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।