Hemant Soren: झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे हेमंत सोरेन, बोले- जनादेश राज्य में मील का पत्थर साबित होगा

देश
Updated Dec 23, 2019 | 19:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Hemant Soren on Jharkhand Result: झारखंड चुनाव के नतीजे महागठबंधन के पक्ष में आने पर जेएमएम के हेमंत सोरेन ने कहा कि यह जनादेश राज्य में मील का पत्थर साबित होगा।

Hemant Soren
हेमंत सोरेन 

नई दिल्ली: झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी महागठबंधन की सरकार बनना तय हो गया है। महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है। गठबंधन ने ये चुनाव हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लड़ा और वो राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। सोरेन इन बधाई संदेश का जवाब भी दे रहे हैं। 

रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सोरेन ने कहा, 'मैं जनादेश के लिए झारखंड की जनता का शुक्रगुजार हूं। मैं समर्थन और मुझ पर विश्वास करने के लिए लालू जी, सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी और सभी कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं।'

उन्होंने कहा कि आज इस राज्य के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि महागठबंधन पूरे राज्य के सभी वर्गों, संप्रदायों और क्षेत्रों की आकांक्षाओं का ध्यान रखेगा।। सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है, यह जनादेश राज्य में मील का पत्थर साबित होगा। राज्य की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है, यह जनादेश राज्य में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा, 'अभी हम गठबंधन के सभी सदस्यों के साथ बैठेंगे और सरकार बनाने के लिए तथा शासन के लिए रणनीति तैयार करेंगे।'

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन ने 13188 मतों के अंतर से दुमका विधानसभा और 25740 मतों के अंतर से बरहेट विधानसभा सीट जीती।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर