नई दिल्ली: जामिया इलाके में फायरिंग के बाद आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के तहत लोग रात भर बैठे रहे। इस बीच पुलिस को बल प्रयोग कर लोगों को मौके से हटाना पड़ा। इससे पहले नई दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के सामने विरोध प्रदर्शन गुरुवार को पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए चार लोगों को रिहा करने के बाद खत्म हो गया था।
एक व्यक्ति ने 30 जनवरी को सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर एक पिस्तौल से गोली चलाई थी और इस घटना में एक छात्र घायल हो गया था। साथ ही शख्स ने बंदूक तानते हुए कहा था- 'ये लो आजादी'। फायरिंग के बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद जामिया यूनिवर्सिटी में परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया। विश्वविद्यालय वीसी नजमा अख्तर ने इस बारे में जानकारी दी।
आईओ में प्रदर्शनकारियों के हटाए जाने की तस्वीरें सामने आई हैं जहां पुलिस बल प्रयोग करके लोगों को हटा रही है।
गौरतलब है कि देश भर में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और इनमें दिल्ली का शाहीन बाग सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है।
जामिया में फायरिंग से पहले शाहीन बाग में हथियार लहराने की घटना भी सामने आई थी, साथ ही प्रदर्शनकारियों पर हमले की धमकी देने के मामले भी सामने आ चुके हैं।
India News in Hindi (इंडिया न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें.