ITBP के जवानों ने लियो पारगिल पर्वत की चोटी को किया फतह, Video में देखें तिरंगा लहराकर कैसे मनाया जश्न

कोविड-19 महामारी के इस दौर में भी आईटीबीपी के जवानों ने 31 अगस्त को लियो पारगिल पर्वत की चोटी को फतह किया। चोटी पर पहुंचकर उन्होंने तिरंगा लहराकर जश्न मनाया।

itbp leo pargil
आईटीबीपी के जवानों ने लियो पारगिल चोटी को किया फतह  |  तस्वीर साभार: ANI

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश आईटीबीपी के पर्वतारोहियों ने लियो पारगिल पर्वत की चोटी को फतह किया। यह पर्वत 22,222 फीट उंचा है। कोविड-19 जैसे महामारी के इस दौर में भी आईटीबीपी के बहादुर जवानों ने 31 अगस्त को इस चोटी पर चढ़ाई की। आईटीबीपी शिमला के सेक्टर हेडक्वार्टर के 16 सदस्यों में से 12 आईटीबी के सदस्यों ने चोटी की सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

आईटीबीपी के जवानों ने चोटी पर पहुंच कर भारत माता की जय के नारे लगाए। चोटी पर पहुंच कर इन्होंने जय भोलेशंकर, हर हर महादेव, आईटीबी की जय और भारत माता की जय के नारे लगाए। 

यह उत्तरी भारत का सबसे उंचा पर्वत माना जाता है और यह इस वर्ष का प्रथम सफल पर्वतारोहण अभियान है। लियो पारगिल हिमाचल प्रदेश की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है और इसकी चढ़ाई को सबसे चुनौतीपूर्ण और तकनीकी रूप से कठिन माना जाता है।

इस टीम में कांस्टेबल प्रदीप नेगी, काको केदारता, अनिल नेगी और आशीष नेगी थे। इन्होंने 31 अगस्त 2020 को लियो पारगिल चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। धर्मेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में ये सात सदस्य मंगलवार को 11:30 बजे इसी चोटी पर पहुंच गए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर