नई दिल्ली: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। शाम 6 बजे तक मतदान होना है। इसके बाद एग्जिट पोल आना शुरू हो जाएगा। Times Now के हर प्लेटफॉर्म पर आप एग्जिट पोल के नतीजे देख सकते हैं। वैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।
कब आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे
दिल्ली में शाम 6 बजे तक वोटिंग होनी है। इसी के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो जाएंगे। थोड़ी देर में पूरे नतीजे आपके सामने होंगे।
कहां देखें EXIT POLL
आप टाइम्स नाउ के हर प्लेटफॉर्म पर एग्जिट पोल देख सकते हैं। Times Now चैनल पर शाम 5 बजे से एग्जिट पोल को लेकर प्रसारण शुरू हो जाएगा। टीवी के अलावा आप हमारे वेबसाइट www.timesnowhindi.com पर भी एग्जिट पोल देख सकते हैं। यहां आप कई एंगल से एग्जिट पोल की कवरेज देख पाएंगे। इसके अलावा Times Now और Times Now Hindi के ट्विटर और फेसबुक पेज के माध्यम से भी आप एग्जिट पोल देख सकते हैं।
हम आपको सिर्फ TIMES NOW–IPSOS Exit Poll के ही परिणाण नहीं बताएंगे, बल्कि बाकी एग्जिट पोल्स के भी नतीजे बताएंगे।
एग्जिट पोल एक अनुमान होता है, जिससे अंदाजा लगता है कि नतीजे क्या हो सकते हैं। कई बार ये एकदम सटीक बैठता है तो कई बार गलत भी होता है। आज के एग्जिट पोल के नतीजे 11 फरवरी के परिणामों से अलग भी हो सकते हैं और हो सकता है कि जो अनुमान एग्जिट पोल से सामने आए, वहीं नतीजे 11 फरवरी को आएं।
2015 के परिणाम
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया था। भाजपा को मात्र तीन सीटें मिलीं जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी। इन चुनाव नतीजे के सबसे करीब इंडिया न्यूज-एक्सिस पोल का सर्वे पहुंचा था। इस एग्जिट पोल में आप को 53 सीटें दी गई थीं।
India News in Hindi (इंडिया न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें.