नई दिल्ली: शनिवार 5 अक्टूबर को कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। शेख हसीना ने पीएम मोदी के सामने एनआरसी का मुद्दा उठाया। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ी। मुंबई में आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का विरोध करने के बाद इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। कश्मीर में सुरक्षाबलों पर एक और हमला हुआ है। एक नजर आज दिन भर की सुर्खियों पर-
Sheikh Hasina: प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं बांग्लादेश की पीएम, 7 समझौतों पर हस्ताक्षर, उठाया NRC का मुद्दा
बांग्लादेश की पीएम भारत दौरे पर हैं। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि वह एनआरसी को लेकर किसी तरह की चिंता में नहीं हैं और पीएम मोदी ने उन्हें इस पर पहले ही आश्वस्त किया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
Ashok Tanwar: हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ी
हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके इस फैसले की वजह कांग्रेस नेतृत्व जानता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
Aarey Protests: आरे कॉलोनी में काटे जा रहे पेड़, प्रदर्शन के बाद लगाई धारा 144, 29 गिरफ्तार
आरे कॉलोनी और उसके आसपास के इलाकों में पेड़ काटने के खिलाफ प्रदर्शन के बाद मुंबई पुलिस ने धारा 144 (गैरकानूनी सभा पर प्रतिबंध) लागू कर दी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
Bihar Flood: पटना सहित प्रभावित इलाकों में घटा पानी तो बढ़ी महामारी की आशंका, हो रहा छिड़काव
बिहार में राजधानी पटना सहित करीब 15 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। पानी का स्तर हालांकि घटा है, पर बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। सड़कों, गलियों में पानी भरा होने के कारण अब भी सामान्य आवाजाही नहीं हो पा रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
कश्मीर पर कवायद! Ajit Doval के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे सऊदी अरब का दौरा
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सऊदी अरब का दौरा करने की संभावना हैं। पाकिस्तान से तनातनी की पृष्ठभूमि में इसे काफी अहम माना जा रहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उठाए सवाल, कहा- क्यों सीएम बदलते ही DGP का होता है बदलाव?
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि DGP का एक निश्चित कार्यकाल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ स्वायत्तता को जोड़ा जाना चाहिए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ये अनोखा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले ओपनर बने रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले छठे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने इसी के साथ ही एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है जो उनसे पहले दुनिया का और कोई बल्लेबाज नहीं कर सका। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
Amazon Flipkart Sale: सेल में हुई अमेजन फ्लिपकार्ट पर रिकॉर्ड बिक्री, हिंदी के कारण हुआ फायदा
अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल में इस बार रिकॉर्ड बिक्री हुई है। इस सेल में पिछले बार के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा बिक्री हुई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
Zaira Wasim के बाद अब इस मशहूर सिंंगर ने धर्म के लिए म्यूजिक को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर की घोषणा
कुछ वक्त पहले दंगल गर्ल जायरा वसीम ने इस्लाम का हवाला देकर बॉलीवुड की दुनिया छोड़ दी थी और अब एक दिग्गज सिंगर ने गाना छोड़ने का फैसला किया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
India News in Hindi (इंडिया न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें.