Taza Khabar 29 दिसंबर 2019: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में आखिरी बार रेडियो के जरिए देशवासियों से 'मन की बात' की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों को लेकर बात करते हुए देशवासियों को नए साल की बधाई दी। एक नजर आज की ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण खबरों पर-
Mann Ki Baat: पीएम मोदी 60वीं बार देशवासियों से की 'मन की बात' कहा- देश के युवाओं को अराजकता से नफरत है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में आखिरी बार रेडियो के जरिए देशवासियों से 'मन की बात' की। पीएम मोदी ने कहा कि हम नए दशक में प्रवेश करने वाले हैं। आप लोगों को नए साल की शुभकानाएं। 21वीं सदी जिनका जन्म हुआ, उनकी भूमिका अगले दशक में अहम है। पढ़ें पूरी खबर-
झारखंड में आज से सोरेन सरकार, हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, लगा दिग्गजों का जमावड़ा
झारंखड मुक्ति मोर्चा (JMM) के हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। सोरेन ने इसे राज्य के नवनिर्माण का संकल्प दिवस करार दिया है। सोरेन ने एक विज्ञप्ति जारी कर राज्य की सवा तीन करोड़ जनता से अपील की, 'मोरहाबादी आइए और हम सब इसके साक्षी बनें।' पढ़ें पूरी खबर-
CAA का किया समर्थन, मायावती ने विधायक रमाबाई परिहार को किया निलंबित
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का समर्थन करने पर बसपा प्रमुख मायावती ने मध्य प्रदेश के पथरिया से अपनी पार्टी की विधायक रमाबाई परिहार को निलंबित कर दिया है। मायावती ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर-
Danish Kaneria controversy: हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया के खुलासे पर शोएब अख्तर ने दी सफाई
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल ही में पाकिस्तान की टीम से खेल चुके हिन्दू क्रिकेटर दानेश कनेरिया को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर कनेरिया के साथ इसलिए भोजन नहीं करते थे क्योंकि वह हिन्दू हैं। पढ़ें पूरी खबर-
ठंड से कंपकंपा रहा है आधा भारत, जानें न्यू ईयर पर कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीत लहर की स्थिति के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार के लिए कोड रेड चेतावनी जारी की। आईएमडी के मुताबिक कोड रेड, लोगों के लिए प्रतिकूल मौसम में उच्चतम स्तर की चेतावनी है। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार रात और रविवार को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ के अधिकतर इलाकों में कड़ाके की ठंड (सीवियर कोल्ड वेव) पड़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर-
Pejavara Swami Death : पेजावर मठ के स्वामी विश्वेश तीर्थ का 88 साल की उम्र में निधन
कर्नाटक में स्थित पेजावर मठ के स्वामी विश्वेश तीर्थ का निधन हो गया है। स्वामी के दुखद निधन की घोषणा करते हुए उडुपी के विधायक के रघुपति भट ने कहा, 'पेजवारा मठ के स्वामी विश्वेश तीर्थ का उडुपी श्रीकृष्ण मठ में निधन हो गया है। सुबह 9:30 बजे उनका निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर-
भारतीय सेना की 2 कैप्टन ने चलती ट्रेन में कराई बच्चे की डिलीवरी, हावड़ा एक्सप्रेस में ली गई [PHOTO] वायरल
भारतीय सेना असाधारण काम करने के लिए भी जानी जाती है। चाहे देश की सीमाएं हो या फिर कोई और जगह सेना के लोग जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हर नागरिक के सम्मान की रक्षा और देखभाल हर सैनिक अपना कर्तव्य मानते हैं। हाल ही में भारतीय सेना के कर्तव्य और जिम्मेदारी की भावना को एक ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्रियों ने देखा। पढ़ें पूरी खबर-
India News in Hindi (इंडिया न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें.