LIVE

आज की ताजा खबर, 21 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़: भारत एक सोई हुई ताकत, पूरी तरह जाग गया तो..., दावोस में ऐसा क्यों बोले चंद्रबाबू नायडू, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी

आज की ताजा खबर, 21 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ आज का मौसम, दिल्ली-एनसीआर मौसम के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। लेकिन कई जगहों पर दिन में तेज धूप निकल रही है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही ठंड से भी राहत मिली है। हालांकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब जैसे कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप अभी भी जारी है। उधर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने आगामी चुनावों को लेकर अहम नियुक्तियां की हैं। विनोद तावड़े को 29 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव का पार्टी पर्यवेक्षक बनाया गया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार को तेलंगाना के नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं मंगलवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस को संबोधित करते हुए, एक बार फिर अपना दावा दोहराया कि उन्होंने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोका, जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ गया था। उधर बांग्लादेश में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए भारत ने मंगलवार को वहां तैनात भारतीय अधिकारियों के परिवारों को वापस बुलाने का फैसला किया।बांग्लादेश में संसदीय चुनाव होने से कुछ सप्ताह पहले भारत ने ये कदम उठाया है। वहीं ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। अब ग्रीनलैंड पर जी7 की बैठक बुलाने के मैक्रों के प्रस्ताव को ट्रंप ने नजरंदाज कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि मैक्रों लंबे समय तक फ्रांस के राष्ट्रपति नहीं रहने वाले हैं। पढ़ें- देश-विदेश की हर छोटी बड़ी खबर

आज की ताजा खबर, 21 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़: भारत एक सोई हुई ताकत, पूरी तरह जाग गया तो..., दावोस में ऐसा क्यों बोले चंद्रबाबू नायडू, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी

आज की ताजा खबर, 21 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़: भारत एक सोई हुई ताकत, पूरी तरह जाग गया तो..., दावोस में ऐसा क्यों बोले चंद्रबाबू नायडू, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी

आज की ताजा खबर 21 जनवरी 2026 (Aaj Ki Taja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), आज का मौसम, दिल्ली-एनसीआर (Aaj Ke Mukhya Samachar): बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने आगामी चुनावों को लेकर अहम नियुक्तियां की हैं। विनोद तावड़े को 29 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव का पार्टी पर्यवेक्षक बनाया गया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार को तेलंगाना के नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। लेकिन कई जगहों पर दिन में तेज धूप निकल रही है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही ठंड से भी राहत मिली है। उधर मंगलवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस को संबोधित करते हुए, एक बार फिर अपना दावा दोहराया कि उन्होंने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोका, जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ गया था। वहीं बांग्लादेश में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए भारत ने मंगलवार को वहां तैनात भारतीय अधिकारियों के परिवारों को वापस बुलाने का फैसला किया। बांग्लादेश में संसदीय चुनाव होने से कुछ सप्ताह पहले भारत ने ये कदम उठाया है। पढ़ें- देश-विदेश की हर छोटी बड़ी खबर

Jan 21, 2026 | 05:23 PM IST

रोटी बनाने से पहले आटे में थूकने के आरोप में भोजनालय का रसोइएव मालिक गिरफ्तार

गाजियाबाद में रोटी बनाने से पहले आटे में थूकने के आरोप में एक भोजनालय के रसोइए और मालिक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रसोइए द्वारा रोटी बनाने से पहले आटे में कथित रूप से थूकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने आया था।
Jan 21, 2026 | 05:23 PM IST

प. बंगाल में वृद्ध की दिल का दौरा पड़ने से मौत, परिवार ने एसआईआर को लेकर चिंता को जिम्मेदार ठहराया

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कवायद को लेकर चिंता के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सहर अली मंडल के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि वह एक परिवार के पांच सदस्यों में से एक थे, जिन्हें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बुधवार को सुनवाई के लिए नोटिस मिला था।
Jan 21, 2026 | 05:22 PM IST

दिल्ली के चांदनी चौक में अमेरिकी नागरिक का आईफोन छीना गया, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में एक अमेरिकी नागरिक का आईफोन छीनने के आरोप में आपराधिक इतिहास वाले 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना 15 जनवरी को उस समय घटी जब मैसाचुसेट्स के सोमरविले का रहने वाला पीड़ित जिंग तेंग (37) बाजार में खरीदारी कर रहा था।
Jan 21, 2026 | 04:04 PM IST

संयुक्त राष्ट्र ज्यादा प्रभावी भूमिका निभा पाता तो ‘बोर्ड ऑफ पीस' की जरूरत न पड़ती : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र ने ‘‘कभी भी अपनी क्षमता के अनुसार काम नहीं किया’’ और यदि उसने प्रभावी भूमिका निभायी होती तो गाजा के लिए गठित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की जरूरत ही ना पड़ती।
ट्रंप ने संकेत दिए कि नवगठित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ संयुक्त राष्ट्र का स्थान ले सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का गठन किया है जिसका उद्देश्य गाजा के पुनर्निर्माण में सहायता करना है।
ट्रंप से जब एक संवाददाता सम्मेलन में सवाल किया गया कि क्या वह चाहते हैं कि ‘बोर्ड ऑफ पीस’ संयुक्त राष्ट्र का स्थान ले तो ट्रंप ने कहा, ‘‘यह हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र बहुत मददगार साबित नहीं हुआ है। मैं संयुक्त राष्ट्र की क्षमताओं का बड़ा समर्थक हूं, लेकिन यह कभी अपनी पूरी क्षमता के अनुसार काम नहीं कर पाया।’’
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर मंगलवार को व्हाइट हाउस के एक प्रेसवार्ता में पत्रकारों से रूबरू हुए और उनके प्रश्नों के उत्तर दिए।
यह प्रेसवार्ता करीब 105 मिनट तक चली। ट्रंप ने कहा, ‘‘अमेरिका ने हाल ही में ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का गठन किया है और मुझे लगता है कि यह वाकई शानदार साबित होने जा रहा है। अगर संयुक्त राष्ट्र ने अधिक कदम उठाए होते तो शायद इसकी जरूरत नहीं होती।’’
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल में आठ युद्धों को सुलझाया, लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने किसी भी युद्ध में उनकी मदद नहीं की।
ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं उन्हें दोष नहीं दे रहा हूं। मैंने उन्हें मदद के लिए फोन नहीं किया, लेकिन मैंने राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों को एक साथ बैठाया, हमने सख्ती से बात की, आपसी सहमति बनाई और वे मुझे पसंद करने लगे।’’
Jan 21, 2026 | 04:03 PM IST

पश्चिमी नाइजर में बंदूकधारियों ने 31 ग्रामीणों की हत्या की

पश्चिमी नाइजर के एक गांव पर सप्ताहांत में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 31 लोग मारे गए। छात्र संगठनों और एक स्थानीय निवासी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
गोरोउल से जुड़े छात्र संघों, ‘यूनियन ऑफ नाइजीरियन स्टूडेंट्स’ और अन्य छात्र संगठनों के संयुक्त बयान के अनुसार, यह हमला रविवार को तिल्लाबेरी क्षेत्र के गोरोउल में हुआ।
बयान में कहा गया, ‘‘कानून की परवाह न करने वाले तत्वों ने 31 लोगों की हत्या कर दी, हमले में गंभीर रूप से घायल हुए चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं।’’
हालांकि बयान में यह नहीं बताया गया कि हमला किसने किया और ना ही किसी समूह ने अभी तक इसकी जिम्मेदारी ली है।
नाइजर में ‘इस्लामिक स्टेट’ से जुड़े एक संगठन समेत कई चरमपंथी संगठन सक्रिय हैं और वे आम नागरिकों एवं सेना को निशाना बनाते हैं।
गोरोउल के निवासी हामिदौ अमादौ ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि कम से कम 31 लोग मारे गए और उसने इस हमले के लिए ‘इस्लामिक स्टेट इन ग्रेटर सहारा’ को जिम्मेदार ठहराया।
Jan 21, 2026 | 04:03 PM IST

मेक्सिको ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोहों के 37 लोगों को अमेरिका को सौंपा

मेक्सिको के सुरक्षा मंत्री ने मंगलवार को कहा कि उनके देश ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोहों के 37 और सदस्यों को अमेरिका को सौंप दिया है।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ट्रंप प्रशासन सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आपराधिक नेटवर्कों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए विभिन्न सरकारों पर दबाव बढ़ा रहा है।
मेक्सिको के सुरक्षा मंत्री उमर गार्सिया हारफुच ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जिन लोगों को भेजा गया है, वे ‘शातिर अपराधी थे और देश की सुरक्षा के लिए वास्तविक खतरा’ बने हुए थे।
यह एक साल से भी कम समय में तीसरी बार है जब मेक्सिको ने हिरासत में लिए गए तस्करों को अमेरिका भेजा है, क्योंकि देश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बढ़ते दबाव और धमकियों का सामना कर रहा है।
सुरक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार अब तक ‘‘कुल 92 लोगों को अमेरिका भेज चुकी है।’’
मेक्सिको के अधिकारियों द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में हथकड़ी लगे कैदियों की एक कतार दिखाई दे रही है, जिन्हें भारी हथियारों से लैस नकाबपोश सुरक्षाकर्मियों ने घेर रखा है और उन्हें मेक्सिको सिटी के बाहरी इलाके स्थित एक हवाई अड्डे पर एक सैन्य विमान में चढ़ाया जा रहा है।
इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्रालय और न्याय मंत्रालय ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
Jan 21, 2026 | 01:41 PM IST

किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?

Jan 21, 2026 | 01:41 PM IST

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सेवानिवृत्त हुईं

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर महीनों तक फंसे रहे दो अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल नासा की सुनीता विलियम्स सेवानिवृत्त हो गई हैं।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को बताया कि भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सेवानिवृत्ति का आदेश पिछले साल दिसंबर के अंत से प्रभावी हो गया।
बोइंग की कैप्सूल परीक्षण उड़ान के दौरान विलियम्स के साथ अंतरिक्ष में फंसे रहे बुच विलमोर ने पिछले साल गर्मियों में नासा छोड़ दिया था।
विलियम्स और विलमोर को 2024 में अंतरिक्ष स्टेशन भेजा गया था और वे बोइंग के नए ‘स्टारलाइनर’ कैप्सूल से उड़ान भरने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री थे। उनका मिशन केवल एक सप्ताह का था लेकिन स्टारलाइनर में आई दिक्कतों के कारण यह नौ महीने से भी लंबा खिंच गया। वे अंतत: पिछले साल मार्च में पृथ्वी पर लौटे।
नौसेना की पूर्व कप्तान विलियम्स (60) ने नासा में 27 वर्षों से अधिक समय तक सेवाएं दीं और अंतरिक्ष स्टेशन के तीन मिशन में कुल 608 दिन अंतरिक्ष में गुजारे। उन्होंने एक महिला द्वारा सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में चहलकदमी (स्पेसवॉक) का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने कुल 62 घंटे अंतरिक्ष में चहलकदमी की।
Jan 21, 2026 | 01:39 PM IST

सरकार ने सिडबी को 5000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता को मंजूरी दी

सरकार ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने को बुधवार को मंजूरी दी। इस फैसले से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को ऋण प्रवाह बढ़ने की उम्मीद है।
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) द्वारा सिडबी में 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी तीन किस्तों में डाली जाएगी। इसके तहत वित्त वर्ष 2025-26 में 3,000 करोड़ रुपये 31 मार्च 2025 को 568.65 रुपये के ‘बुक वैल्यू’ पर निवेश किए जाएंगे, जबकि वित्त वर्ष 2026-27 तथा 2027-28 में 1,000-1,000 करोड़ रुपये संबंधित पूर्व वित्त वर्ष के 31 मार्च की ‘बुक वैल्यू’ पर निवेश किए जाएंगे।
विज्ञप्ति में कहा गया कि अतिरिक्त पूंजी निवेश से सिडबी को उचित ब्याज दरों पर संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी जिससे एमएसएमई को प्रतिस्पर्धी लागत पर ऋण उपलब्धता बढ़ेगी।
Jan 21, 2026 | 01:39 PM IST

'बॉर्डर 2' के लिए ट्रोल किए जाने पर बोले वरुण: काम बोलेगा

आने वाली फिल्म 'बॉर्डर-2' में अपनी उपस्थिति को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने वाले अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह आलोचना पर ध्यान नहीं देते हैं और उनका मानना ​​है कि फिल्म रिलीज होने के बाद उनका काम खुद ही अपनी कहानी बयां कर देगा।
फिल्म के गाने 'घर कब आओगे' के रिलीज होने के बाद, सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने गाने में धवन के हावभाव की आलोचना की, कुछ ने उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाया और तर्क दिया कि वह एक सैनिक की भूमिका के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
धवन ने मंगलवार शाम फिल्म के प्रचार कार्यक्रम में पत्रकारों से कहा, "मुझे लगता है कि आपको शोर-शराबा बंद करना चाहिए और काम को खुद बोलने देना चाहिए। ये सब होता रहता है, लेकिन मुझे इसमें कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इसके लिए काम नहीं करता। मैं कैसा काम करता हूं, ये आपको इस शुक्रवार को पता चल जाएगा।"
Jan 21, 2026 | 01:39 PM IST

दिनाकरन के नेतृत्व वाली एएमएमके राजग में लौटी, पलानीस्वामी ने किया स्वागत

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने के कुछ महीनों बाद टी टी वी दिनाकरन के नेतृत्व वाली अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) बुधवार को गठबंधन में पुन: लौट आई।
तमिलनाडु में इस गठबंधन का नेतृत्व ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) करती है।
एएमएमके के संस्थापक-नेता दिनाकरन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की तथा उन्हें राजग में औपचारिक रूप से पुन: शामिल किया गया।
अन्नाद्रमुक प्रमुख ई. के. पलानीस्वामी ने गठबंधन में दिनाकरन का स्वागत किया।
Jan 21, 2026 | 01:38 PM IST

यूरोप में क्रिकेट के लिये नये द्वार खोलेगी ईटीपीएल : स्टीव वॉ

स्टीव वॉ ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर को अलविदा कहने के बाद पिछले दो दशकों में कई व्यवसायिक उद्यमों में हाथ आजमाया है, लेकिन यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में एक फ्रेंचाइजी का मालिक बनकर उन्होंने एक ऐसी "चुनौती" को स्वीकार किया है जिसका बड़ा मकसद यूरोपीय महाद्वीप में क्रिकेट का विस्तार करना है।
पहला ईटीपीएल उस क्षेत्र में खेल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जिसे लंबे समय से क्रिकेट के मामले में पिछड़ा हुआ माना जाता रहा है।
इस लीग में आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के क्रिकेट बोर्ड सक्रिय रूप से शामिल होंगे, जबकि इसके मालिकों में दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई हॉकी ओलंपियन जेमी ड्वायेर, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज काइल मिल्स और शानदार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल शामिल हैं।
एम्सटर्डम फ्लेम्स फ्रेंचाइजी के मालिक वॉ के लिये इसमें शामिल होने का फैसला रणनीतिक और व्यक्तिगत दोनों था।
Jan 21, 2026 | 01:38 PM IST

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने की सहमति दी

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने के लिए सहमति दे दी है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यह घोषणा अपने कार्यालय से जारी एक बयान में की।
इस घोषणा से पहले इजराइल ने कहा था कि बोर्ड के गाजा कार्यकारी निकाय की संरचना उसके हितों के अनुरूप नहीं है।
Jan 21, 2026 | 10:12 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: भारत एक सोई हुई ताकत, पूरी तरह जाग गया तो..., दावोस में ऐसा क्यों बोले चंद्रबाबू नायडू

आज की ताजा खबर : वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों और 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भारत की आर्थिक वृद्धि और निवेश संभावनाओं की सराहना की। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारत पहले ही चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2048 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
Jan 21, 2026 | 10:11 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: सुप्रीम कोर्ट ने SIR पर ऐसे क्या निर्देश दिए जो EC ने बंगाल में भेजे 10 और ऑब्जर्वर!

आज की ताजा खबर : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के SIR प्रोसेस को बिना किसी गलती के पूरा करने के लिए कम से कम 10 और इलेक्टोरल रोल ऑब्जर्वर तैनात करने का फैसला किया है। इससे पहले, EC ने SIR प्रोसेस की देखरेख के लिए 12 रोल ऑब्जर्वर और रिटायर्ड IAS अधिकारी सुब्रत गुप्ता को स्पेशल रोल ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात किया था।
Jan 21, 2026 | 08:48 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: 'हिजाब वाली महिला PM बने, क्या हम यह सपना नहीं देख सकते?'

आज की ताजा खबर: बीते दिनों ओवैसी ने कहा भविष्य में भारत में हिजाब पहनने वाली महिला देश की प्रधानमंत्री बनेगी। उनके इस बयान पर सियासी हंगामा खड़ा हो गया। सोलापुर में एक सभा को संबोधित करते कहा कि पाकिस्तान के मुकाबले भारत का संविधान बेहतर है। यहां किसी को भी प्रधानमंत्री बनने का मौका मिल सकता है।
Jan 21, 2026 | 08:48 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में गैंगस्टरों के खात्मे के लिए 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान जारी


आज की ताजा खबर : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में गैंगस्टरों के खात्मे के लिए 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान जारी, 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम के तहत पहले दिन पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई। विदेशी गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए ठिकानों पर 2000 से ज्यादा पुलिस टीमों ने की छापेमारी, पंजाब भर में चल रहे ऑपरेशन में 12,000 पुलिसकर्मी शामिल हैं।पहले दिन पुलिस ने गैंगस्टरों के 1314 सहयोगियों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ और जांच जारी है।
Jan 21, 2026 | 08:46 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: ग्रेटर नोएडा में जहरीला पानी पीने से 25 भेड़ों की मौत

आज की ताजा खबर : ग्रेटर नोएडा में जहरीला पानी पीने से 25 भेड़ों की मौत हो गई है। 50 से ज्यादा भेड़ों की हालत गंभीर है, बताते हैं कि एक फैक्ट्री से दूषित पानी निकल रहा था।पानी को पीते ही भेड़ों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्वास्थ्य टीम ने पानी के सैंपल लिए हैं साथ ही फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। फैक्ट्री संचालक को हिरासत में लिया गया है, फैक्टरी एल्यूमिनियम और गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स गलाने का काम करती है।
Jan 21, 2026 | 07:38 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, फिर लौटेगी तेज ठंड

आज की ताजा खबर लाइव : राजस्थान में मौसम करवट बदलने वाला है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में इस हफ्ते बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस वेदर सिस्टम का सबसे ज्यादा असर बीकानेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में देखने को मिल सकता है। इसका प्रभाव खत्म होने के बाद एक बार फिर सर्दी जोर पकड़ने वाली है। तेज ठंड के साथ ही घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। मंगलवार को भी राजस्थान के 10 से अधिक जिलों में घना कोहरा दर्ज किया गया। इस दौरान जयपुर, भिवाड़ी, बीकानेर, कोटा समेत कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम दर्ज हुई।
Jan 21, 2026 | 07:37 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: चांदी का भाव आज का 21 जनवरी 2026: आज सुबह क्या है रेट

आज की ताजा खबर : 00 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी का वायदा भाव चढ़कर 3,19,949 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को चांदी ने पहली बार तीन लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था। 16 जनवरी को इसकी कीमत 2,87,762 रुपये प्रति किलो थी। इसकी कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2,35,701 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी का भाव बढ़कर 3,20,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।
Jan 21, 2026 | 07:41 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक सीजफायर का ट्रंप ने फिर लिया क्रेडिट

आज की ताजा खबर : मंगलवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस को संबोधित करते हुए, एक बार फिर अपना दावा दोहराया कि उन्होंने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोका, जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ गया था। उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की पहली सालगिरह के मौके पर मंगलवार (अमेरिकी समय) को व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'मैंने 10 महीनों में आठ ऐसे युद्ध खत्म किए जिन्हें खत्म नहीं किया जा सकता था... पाकिस्तान और भारत। वे सच में एक-दूसरे से लड़ रहे थे। आठ विमान गिराए गए थे। मेरी राय में, वे न्यूक्लियर हमला करने वाले थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यहां थे और उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 मिलियन लोगों की जान बचाई और शायद उससे भी कहीं ज़्यादा।'
Jan 21, 2026 | 07:34 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: ग्रीनलैंड पर G7 की प्रस्तावित बैठक पर ट्रंप बोले-मैं नहीं जा रहा

आज की ताजा खबर : फ्रांस के राष्ट्रपति ने जी7 बैठक का प्रस्ताव रखा था, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि यह बैठक इस सप्ताह नहीं होगी। व्हाइट हाउस में एक ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप से फ्रांसीसी राष्ट्रपति के एक 'निजी संदेश' के बारे में पूछा गया जिसमें पेरिस में जी7 की एक आपात बैठक का सुझाव दिया गया था।
Jan 21, 2026 | 07:33 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: भारत ने बांग्लादेश में तैनात अपने अधिकारियों के परिवारों को वापस बुलाने का लिया फैसला

आज की ताजा खबर : बांग्लादेश में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए भारत ने मंगलवार को वहां तैनात भारतीय अधिकारियों के परिवारों को वापस बुलाने का फैसला किया।बांग्लादेश में संसदीय चुनाव होने से कुछ सप्ताह पहले भारत ने ये कदम उठाया है।आधिकारिक सूत्रों ने कहा, 'सुरक्षा स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर हमने उच्चायोग और अन्य पदों पर तैनात अपने अधिकारियों के आश्रितों को भारत लौटने की सलाह दी है।' उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में मिशन (उच्चायोग) खुले हैं और सभी पदों पर कर्मी कार्यरत हैं।
Jan 21, 2026 | 07:33 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: राजस्थान से हिमाचल तक बदलेगा मौसम, कहीं बारिश-कहीं बर्फबारी का अलर्ट

आज की ताजा खबर : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। लेकिन कई जगहों पर दिन में तेज धूप निकल रही है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही ठंड से भी राहत मिली है। हालांकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब जैसे कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप अभी भी जारी है। पंजाब में मंगलवार को सबसे ठंडा जिला अमृतसर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
Jan 21, 2026 | 07:32 AM IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: नितिन नबीन, विनोद तावड़े और राम माधव को सौंपी ये अहम जिम्मेदारी

आज की ताजा खबर: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने आगामी चुनावों को लेकर अहम नियुक्तियां की हैं। विनोद तावड़े को 29 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव का पार्टी पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार को तेलंगाना के नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष अशोक परनामी और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को तेलंगाना चुनावों का सह-प्रभारी बनाया गया है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited