आज की ताजा खबर: बिहार विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा
आज की ताजा खबर लाइव, 15 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव] [ईरान विरोध प्रदर्शन], [ईरान में मौतें], [डोनाल्ड ट्रंप] [दिल्ली एनसीआर ठंड] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है और सबकी नजर मुंबई पर टिकी है, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। मतदान 893 वार्डों की 2,869 सीट के लिए सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि ईरान में फांसी की सजा की योजनाएं रोक दी गई हैं, जबकि तेहरान ने प्रदर्शनकारियों पर हो रही कार्रवाई में त्वरित सुनवाई और फांसी की घोषणा की है। उधर, पिछले हफ्ते ईरानी अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए गए 26 वर्षीय प्रदर्शनकारी इरफान सोलतानी की फांसी स्थगित कर दी गई है, लेकिन उन्हें रिहा नहीं किया गया है। वहीं, नासा (NASA) के पहले मेडिकल एग्जिट अभियान के तहत बुधवार को डॉक्टरों की देखभाल की जरूरत वाले एक अंतरिक्ष यात्री अपने तीन साथियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हो गए। अमेरिका, रूस और जापान के ये चारों अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स की मदद से सैन डिएगो के पास प्रशांत महासागर में गुरुवार तड़के उतरने की योजना बना रहे हैं।
आज की ताजा खबर: बिहार विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा
- महाराष्ट्र में 29 नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी
- सभी की नजरें मुंबई बीएमसी चुनाव पर टिकी,
- मुंबी में महायुति-ठाकरे बंधुओं के बीच मुकाबला
- ट्रंप का दावा- ईरान में फांसी की सजा रोकी गईं
- प्रदर्शनकारी युवा इरफान सोलतानी की फांसी स्थगित
- मेडिकल कारणों से नासा के यात्री वापस धरती पर भेजे गए
बिहार विधानसभा का बजट सत्र
बिहार विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा।किस स्टोरी को आप लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ? POLL में भाग लीजिए
#ChakraViewWithSumitAwasthi: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) January 15, 2026
POLL में भाग लीजिए.. और बताइए अपनी राय👉https://t.co/abygAlvGcq#ChakraView @awasthis pic.twitter.com/db4JtB9miS
मुंबई बीएमसी चुनाव: अक्षय कुमार, आमिर, गुलजार ने किया मतदान
बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों अक्षय कुमार, आमिर खान, गुलजार और सलीम खान ने बृहस्पतिवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनावों में अपना मत डाला और मुंबईवासियों से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।अभिनेता-राजनेता हेमा मालिनी, कलाकार जॉन अब्राहम, सोनाली बेंद्रे, ईशा कोप्पिकर, तमन्ना भाटिया और दिव्या दत्ता तथा गायक कैलाश खेर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
महाराष्ट्र में बीएमसी और अन्य 28 महानगरपालिकाओं के लिए सुबह 7.30 बजे मतदान प्रारंभ हुआ। अक्षय कुमार सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल थे और उन्होंने मुंबई के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और सही उम्मीदवार को चुनने का आग्रह किया।
भविष्य के लिए तैयार बल के रूप में आगे बढ़ रही है भारत की सेना: जनरल द्विवेदी
सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सेना भविष्य के लिए तैयार बल के रूप में आगे बढ़ रही है और न केवल मौजूदा चुनौतियों का सामना कर रही है बल्कि भविष्य के युद्धों के लिए भी तैयारी कर रही है।यहां सेना दिवस परेड के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, "भारतीय सेना एक 'फ्यूचर रेडी फोर्स' के रूप में आगे बढ़ रही है जिसके पास अच्छी तरह से प्रशिक्षित सैनिक, आधुनिक उपकरण और मल्टी-डोमेन ऑपरेशनल क्षमताएं मौजूद हैं। प्रौद्योगिकी का उपयोग सैनिकों को और अधिक सक्षम बनाने के लिए किया जा रहा है।’’
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारतीय सेना की सोच में साफ बदलाव आया है। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में भारतीय सेना की सोच में स्पष्ट बदलाव आया है। हम वर्तमान की चुनौतियों का ही नहीं बल्कि भविष्य के युद्धों की तैयारी में भी गंभीरता से काम कर रहे हैं। इसी दिशा में नयी 'सरंचनाएं' बनाई जा रहे हैं जिन्हें भविष्य की जरूरत के हिसाब लैस और प्रशिक्षित किया जा रहा है।’’
उन्होंने इस संदर्भ में कहा कि सेना में भैरव बटालियन और शक्ति बाण रेजिमेंट जैसी नई यूनिट बनाई गई हैं। उन्होंने कहा, "यह चुस्त, जवाबदेह और मिशन-केंद्रित सेना के निर्माण को दिखाता है जो भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप है।"
किस स्टोरी को आप लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ? POLL में भाग लीजिए
#ChakraViewWithSumitAwasthi: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) January 15, 2026
POLL में भाग लीजिए.. और बताइए अपनी राय👉https://t.co/abygAlwe1Y#ChakraView @awasthis pic.twitter.com/k7px2Jumaa
मणिपुर की इंफाल घाटी में पांच उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर की इंफाल घाटी में पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयन) के तीन सदस्यों को इंफाल पूर्व जिले के मंत्रीपुखरी लामलोंगेई मानिंग लीकाई से गिरफ्तार किया गया है। केसीपी (एन) के इन सदस्यों पर स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली का आरोप है। प्रतिबंधित संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लुप के एक कार्यकर्ता को इम्फाल पश्चिम जिले के सेकमाई खुनू से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किया गया आरोपी शगोलसेम लोकेशोर सिंह (35) मंटॉप युम्फाम के एक राहत शिविर में रह रहा था।केवाईकेएल (सोरेपा) के एक सदस्य को बुधवार को जिले के उरीपोक अचोम लीकाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान शमुलैलातपम अर्बिन शर्मा (19) के रूप में हुई है।
भोपाल में वैन और ट्रैक्टर की टक्कर में 5 की मौत, 10 घायल
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक वैन और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात जिले के बेरसिया इलाके में हुई। मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदापुरम में स्नान करके लौट रहे लोगों को ट्रैक्टर ट्रॉली में ले जाया जा रहा था। बेरसिया पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सेन ने बताया कि नर्मदापुरम जा रही एक पिकअप वैन और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। वैन में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मुकेश अहिरवार (40), बाबरी बाई (60), दीपक (14), लक्ष्मी बाई (60) और हरि बाई (60) के रूप में हुई है, ये सभी सिरोंज के निवासी थे।दिल्ली | मकर संक्रांति के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया
#WATCH | Delhi | Prime Minister Narendra Modi feeds cows at his residence, on the occasion of #MakarSankranti pic.twitter.com/pE2rZyuERl
— ANI (@ANI) January 15, 2026
निस्वार्थ सेवा और राष्ट्ररक्षा के प्रतीक हैं भारतीय सेना के जवान: मोदी
PM Modi Message on Army Day: सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि वे निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं, जो सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्र उनके साहस और अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करता है। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, हमारे सैनिक निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं, जो सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हैं। कर्तव्य के प्रति उनकी भावना पूरे देश में विश्वास और कृतज्ञता की भावना जगाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उन लोगों को गहरे सम्मान के साथ याद करता है जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपने प्राणों की आहुति दी।ईरान ने कमर्शियन विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया
Iran Protest Updates: ईरान ने गुरुवार तड़के बिना किसी स्पष्टीकरण के वाणिज्यिक विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का आदेश और आगे बढ़ा दिया। तेहरान द्वारा देशव्यापी प्रदर्शनों पर की गई हिंसक कार्रवाई को लेकर अमेरिका के साथ तनाव बना हुआ है। पायलटों को जारी एक नोटिस में कहा गया है कि यह बंद स्थानीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे तक जारी रहने का अनुमान है। इससे पहले, दो घंटे से कुछ अधिक समय के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया गया था। ईरानी सरकार ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने के फैसले का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।मेडिकल कारणों से नासा के यात्री वापस धरती पर भेजे गए
नासा (NASA) के पहले मेडिकल एग्जिट अभियान के तहत बुधवार को डॉक्टरों की देखभाल की जरूरत वाले एक अंतरिक्ष यात्री अपने तीन साथियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हो गए। अमेरिका, रूस और जापान के ये चारों अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स की मदद से सैन डिएगो के पास प्रशांत महासागर में गुरुवार तड़के उतरने की योजना बना रहे हैं। इस फैसले से उनका मिशन एक महीने से अधिक समय पहले ही समाप्त हो गया है। वापसी यात्रा से पहले नासा की अंतरिक्ष यात्री जेना कार्डमैन ने कहा, हमारे इस प्रस्थान का समय अप्रत्याशित है, लेकिन मुझे इस बात पर आश्चर्य नहीं हुआ कि यह दल एक परिवार की तरह एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद कर रहा था और एक-दूसरे का ख्याल रख रहा था।इरफान सोलतानी की फांसी स्थगित
वहीं, पिछले हफ्ते ईरानी अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए गए 26 वर्षीय प्रदर्शनकारी इरफान सोलतानी की फांसी स्थगित कर दी गई है, लेकिन उन्हें रिहा नहीं किया गया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कपड़ों की दुकान में काम करने वाले इरफान सोलतानी उन हजारों ईरानियों में शामिल थे, जिन्हें पिछले हफ्ते देशव्यापी आर्थिक संकट के विरोध में हुए प्रदर्शनों के बाद गिरफ्तार किया गया था। ये प्रदर्शन कई दिनों तक चले हिंसक सरकार-विरोधी दंगों में तब्दील हो गए थे।ट्रंप बोले, ईरान में हत्याएं रुक रही हैं
व्हाइट हाउस में कार्यकारी आदेशों और कानूनों पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने कहा, हमें बताया गया है कि ईरान में हत्याएं रुक रही हैं - यह रुक गई हैं, यह रुक गई हैं। और फांसी की कोई योजना नहीं है, न ही कोई फांसी दी गई है, मुझे यह विश्वसनीय सूत्रों से बताया गया है। ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्हें यह जानकारी कहां से मिली, बल्कि उन्होंने इसे सिर्फ दूसरी तरफ के बहुत महत्वपूर्ण सूत्रों से मिली जानकारी बताया। ट्रंप ने कहा कि वह बाद में पता लगाएंगे कि यह सच है या नहीं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कैसे। मुझे उम्मीद है कि यह सच है, कौन जाने?ट्रंप का दावा- ईरान में फांसी की सजा रोकी गईं
Iran Protest and Killings: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अस्पष्ट बयान देते हुए कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि ईरान में फांसी की सजा की योजनाएं रोक दी गई हैं, जबकि तेहरान ने प्रदर्शनकारियों पर हो रही कार्रवाई में त्वरित सुनवाई और फांसी की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति के ये दावे, जिनमें बहुत कम जानकारी दी गई है, ऐसे समय में आए हैं जब उन्होंने हाल के दिनों में प्रदर्शनकारियों से कहा है कि "मदद आ रही है" और उनका प्रशासन ईरानी सरकार को जवाब देने के लिए तदनुसार कार्रवाई करेगा। लेकिन ट्रंप ने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है कि अमेरिका कैसे जवाब देगा और यह स्पष्ट नहीं था कि बुधवार को उनकी टिप्पणियों से यह संकेत मिलता है कि वे कार्रवाई रोक देंगे।महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए मतदान जारी
Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है और सबकी नजर मुंबई पर टिकी है, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। मतदान 893 वार्डों की 2,869 सीट के लिए सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा। कुल 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों में 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस महानगरपालिका का वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये है। मुंबई को छोड़कर, अन्य सभी शहरी निकायों में बहुसदस्यीय वार्ड प्रणाली है। मतगणना 16 जनवरी को होगी।ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड के पूर्व निदेशक को किया गिरफ्तार
Naravane's Book: पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब के कथित लीक मामले में पेंगुइन इंडिया से 2 दिन तक पुलिस की पूछताछ
भाजपा विधायक को लगा डबल झटका; इधर SC ने खारिज की याचिका, उधर बेंगलुरू एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी
Goa Nightclub Fire: बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज हुई जमानत याचिका
'हम किसी को अरावली को छूने की अनुमति नहीं देंगे', SC ने हरियाणा सफारी परियोजना को मंजूरी देने से किया इनकार
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited