हेल्थ

Eggs FAQs: एक अंडे में कितनी ताकत छिपी है, नाश्ते या लंच में कब खाना बेस्ट - एग्स पर 20 बड़े सवालों के एक्सपर्ट जवाब

Egg FAQs Explained In Hindi: सुबह की रसोई की खुशबू हो या जिम के बाद की भूख अंडा हर घर में सबसे आसान और भरोसेमंद फूड माना जाता है। लेकिन इसके सेवन को लेकर लोगों के मन में ढेरों सवाल भी रहते हैं - रोज कितने खाएं, जर्दी ठीक है या नहीं, वजन और दिल पर क्या असर पड़ता है? आज के इस लेख में अंडों से जुड़ी सबसे ज्यादा पूछी जाने वाली 20 FAQs को बेहद सरल तरीके और वैज्ञानिक दृष्टि से समझेंगे।

अंडे से जुड़ी सबसे बड़ी उलझनों के जवाब

अंडे से जुड़ी सबसे बड़ी उलझनों के जवाब

Eggs FAQs In Hindi: सुबह-सुबह जब रसोई की खिड़की से हल्की धूप अंदर आती है, कई घरों में एक जैसी आवाज गूंजती है - तवे पर पड़ते अंडे की चट-चट। किसी के लिए ये स्कूल जाने से पहले जल्दी-जल्दी बना नाश्ता है, तो किसी के लिए जिम से लौटकर प्रोटीन का पहला सहारा। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि अंडे खाने जितने आसान दिखते हैं, उनसे जुड़े सवाल उतने ही मुश्किल और उलझे हुए होते हैं।

कभी कोई कहता है कि ज्यादा अंडे खाने से दिल पर असर पड़ता है, तो कोई बोलता है कि अंडे डेली खाने चाहिए इससे शरीर को ताकत मिलती है। किसी को जर्दी खाने का डर सताता है, तो किसी को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का। ऐसे में आम लोग हर दिन एक ही चीज गूगल करते रहते हैं कि अंडा हेल्दी है या नहीं, इसे खाना कितना खाना सही है और खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आपकी इन्हीं सारी उलझनें आज हम आज हम साइंटिफिक जानकारी के साथ दूर करेंगे। जिसके लिए हमने बात की है मैक्स हॉस्पिटल, नोएडा की क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन डॉ. प्रियंका अग्रवाल से। तो चलिए फिर आगे बढ़ते हैं...

अंडे खाने के फायदे क्या होते हैं?

डॉ. प्रियंका की बताती हैं कि अंडे को दुनिया के सबसे संपूर्ण फूड्स में से एक माना गया है, क्योंकि इसमें लगभग हर जरूरी पोषक तत्व मौजूद होता है। वैज्ञानिक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें उत्तम प्रोटीन, विटामिन D, B12, कोलीन, मैग्नीशियम और आयरन अच्छी मात्रा में मिलते हैं। नियमित इसके सेवन से कई फायदे मिलते हैं -

  • अंडा शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और कई कामों में मदद करता है।
  • जब शरीर को जल्दी एनर्जी चाहिए, तो अंडा सबसे आसान ईंधन बन जाता है।
  • शरीर की ताकत और मसल्स बढ़ाता है।
  • तेज दिमाग और मेमोरी को सपोर्ट करता है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाता है
  • इम्यूनिटी बढ़ाता है

क्या अंडा रोज खाना ठीक है?

डॉ. प्रियंका की मानें दुनिया भर के न्यूट्रीशन गाइडलाइंस कहती हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोज अंडा खाना बिल्कुल सुरक्षित है। आप इसे अपनी डेली डाइट में अच्छे प्रोटीन के स्रोत की तरह शामिल कर सकते हैं। कई बार लोग डर की वजह से अंडे से दूर रहते हैं, लेकिन वैज्ञानिक रूप से ऐसा कोई खतरा साबित नहीं हुआ है। अगर आपको कोई खास मेडिकल समस्या नहीं है, तो रोज अंडा खाना शरीर को फायदा ही पहुंचाता है। एक सामान्य व्यक्ति 2-4 अंडे खा सकता है। वहीं एक्टिव लाइफस्टाइल वाले लोग 4-6 अंडे भी खा सकते हैं।

एक अंडा खाने से प्रोटीन कितना मिलता है?

अंडे का प्रोटीन शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है, इसलिए इसे गोल्ड स्टैंडर्ड प्रोटीन कहा जाता है। जब आप एक अंडा खाते हैं, तो शरीर को एक अच्छा संतुलित प्रोटीन मिलता है। यह खासकर बच्चों, बुजुर्गों और जिम जाने वालों के लिए बेहद जरूरी होता है। साइंस की मानें तो एक अंडा 6–7 ग्राम प्रोटीन तक प्रोटीन देता है।

एग वाइट या यॉक क्या बेहतर है?

डॉ. प्रियंका बताती हैं कि अक्सर लोग यॉक से डरते हैं, जबकि वैज्ञानिक तौर पर यॉक (अंडे का पीला भाग) में बहुत जरूरी पोषक तत्व होते हैं। सफेद हिस्से में सिर्फ प्रोटीन होता है, लेकिन जर्दी में विटामिन और अच्छे फैट मौजूद होते हैं। दोनों हिस्सों का महत्व अलग-अलग है, इसलिए अंडा पूरा खाना ज्यादा फायदेमंद माना गया है। अगर आप फैट कंट्रोल करने में लगे हैं तो बस जर्दी कम करें, छोड़ें नहीं। बता दें कि एग वाइट हाई प्रोटीन होता है, वहीं यॉक में प्रोटीन के साथ विटामिन D, B12, कोलीन, आयरन भी होते हैं।

ब्राउन एग बेहतर है या व्हाइट?

यह एक बहुत आम गलतफहमी है कि ब्राउन अंडा ज्यादा हेल्दी होता है। वैज्ञानिक रूप से दोनों के पोषक तत्व बराबर होते हैं। फर्क सिर्फ रंग का है। अंडे का रंग सिर्फ मुर्गी की नस्ल पर निर्भर करता है। इसका पोषण से कोई संबंध नहीं होता।

उबला अंडा खाना कैसे फायदेमंद है?

उबला अंडा सबसे सुरक्षित, हल्का और स्वास्थ्यकर रूप माना जाता है। इसमें ज्यादा तेल या मसाला नहीं होता, इसलिए यह जल्दी पच जाता है।

  • उबला हुआ अंडा शरीर को साफ, हल्का और मजबूत बनाता है।
  • यह उन लोगों के लिए खास अच्छा है जिन्हें आसानी से पचने वाला भोजन चाहिए।
  • वजन कंट्रोल में मदद मिलती है
  • ऑइल-फ्री हाई प्रोटीन होता है
  • पाचन के लिए आसान है

क्या कच्चा अंडा पीना सही है?

डॉ. प्रियंका की मानें तो वैज्ञानिक रूप से कच्चा अंडा पीना सुरक्षित नहीं माना जाता है। इसमें बैक्टीरिया (जैसे सैल्मोनेला) का खतरा होता है। कच्चे अंडे का प्रोटीन शरीर पूरी तरह इस्तेमाल नहीं कर पाता है। साथ ही इससे संक्रमण का जोखिम रहता है। ऐसे में उबला या पका अंडा खाना ही सुरक्षित है।

रोज कितने अंडे खाने चाहिए
रोज कितने अंडे खाने चाहिए

रोज कितने अंडे खाने चाहिए?

आप रोज कितने अंडे खा सकते हैं यह आपकी उम्र, वजन और एक्टिविटी पर निर्भर करता है। अगर शरीर एक्टिव है तो अंडा मात्रा बढ़ाई जा सकती है। अगर बहुत बैठने वाला काम है तो कम रखें। आमतौर पर अंडे खाने के लिमित ये होती है -

  • सामान्य व्यक्ति: 2- 4अंडे
  • जिम वाले: 4-6 (ज्यादातर सफेद हिस्से)
  • बच्चे और बूढ़े: 1-2

अंडा खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

अंडे खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। क्योंकि सुबह लिया गया प्रोटीन दिन भर शरीर को ऊर्जा देता है। सुबह अंडा खाने से भूख कंट्रोल रहती है और ओवरईटिंग नहीं होती। यह वजन घटाने वालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। जिम जामने वाले इसे वर्कआउट के बाद भी ले सकते हैं।

वेट लॉस के लिए अंडा कैसे खाएं?

डॉ. प्रियंका कहती हैं कि अंडा वजन घटाने की सबसे आसान और प्राकृतिक डाइट में से एक है। यह पेट भरता है लेकिन कैलोरी कम देता है। ज्यादा तेल और मसाला वजन घटाता नहीं, बढ़ाता है। इसलिए अंडा ऐसे रूप में लें जिसमें कैलोरी कम हो जैसे -

  • उबला अंडा
  • सिर्फ एग वाइट
  • कम तेल वाला ऑमलेट

अंडा ताजा है कैसे पहचानें
अंडा ताजा है कैसे पहचानें

अंडा ताजा है कैसे पहचानें?

ध्यान रखें कि ताजा अंडा खाना जरूरी है वरना पेट खराब हो सकता है। वैज्ञानिक रूप से इसे पहचानना बहुत आसान है। घर में पानी टेस्ट सबसे आसान है। अगर अंडा तैर रहा है, तो वह खराब है।

  • पानी में डूबे अंडे ताजा होते हैं
  • तैरने वाले खराब
  • अगर अडे से बदबू आए तो भी नहीं खाने चाहिए।

जिम वालों को कितने अंडे खाने चाहिए?

डॉ. प्रियंका की मानें तो जिम करने वालों को ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है और अंडा इसका सबसे आसान और सस्ता स्रोत है। कार्ब कम करने और प्रोटीन बढ़ाने के लिए सफेद हिस्सा ज्यादा लिया जाता है। लेकिन 1-2 योक जरूर लें ताकि शरीर को पूरा पोषण मिले। जिम वाले लोग रोज रोज 4-6 अंडे खा सकते हैं।

क्या अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

कई वैज्ञानिक स्टडीज बताती हैं कि अंडे का सेवन ज्यादातर लोगों में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता। इसकी जर्दी में मौजूद कोलेस्ट्रॉल शरीर को उतना नुकसान नहीं पहुंचाता जितना आमतौर पर सोचा जाता है। बस ये ध्यान रखें -

  • अगर आपको पहले से ही हाई कोलेस्ट्रॉल है तो रोज एक अंडे की जर्दी ही लें।
  • सफेद हिस्सा आप आराम से खा सकते हैं।
  • अंडा सुरक्षित है, बस मात्रा संतुलित रखें

क्या डायबिटीज में अंडा खा सकते हैं
क्या डायबिटीज में अंडा खा सकते हैं

क्या डायबिटीज में अंडा खा सकते हैं?

हां, डायबिटीज वाले लोग अंडा खा सकते हैं। यह ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता और भूख कंट्रोल करता है।

  • अंडा धीरे पचता है और ऊर्जा लंबी देर तक देता है।
  • इससे भूख कम लगती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।
  • शुगर के मरीजों के लिए उबला अंडा सबसे अच्छा विकल्प है।

क्या अंडा खाने से वजन या फैट बढ़ता है?

बता दें कि अंडा खुद वजन नहीं बढ़ाता है। गलती हम तब करते हैं जब इसे ज्यादा तेल, मक्खन या तली हुई रेसिपी में खा लेते हैं। अगर आप दिमाग में साफ रखेंगे कि कम तेल और सिंपल रेसिपी में अंडा लें, तो यह वजन नहीं बढ़ाएगा। बल्कि वजन घटाने में मदद करेगा। वेट लॉस लिए उबले अंडे ही अच्छे मानें जाते हैं।

अंडा कितने दिन तक सुरक्षित रहता है?

अंडे की शेल्फ लाइफ उसकी स्टोरेज पर निर्भर करती है। फ्रिज में रखने से यह लंबे समय तक ठीक रहता है। अगर आप अंडे को सही तापमान में रखते हैं तो यह खराब नहीं होता। लेकिन उबला अंडा जल्दी खराब हो जाता है।

  • कच्चा अंडा फ्रिज में 10–12 दिन रख सकते हैं
  • उबला अंडा फ्रिज में सिर्फ 24 घंटे

अंडा कितने दिन तक सुरक्षित रहता है
अंडा कितने दिन तक सुरक्षित रहता है

क्या अंडा खाने से पेट खराब होता है?

सीधे तौर पर अंडा खाने से पेट खराब नहीं होता है। असल में समस्या तब होती है जब अंडा पुराना हो या ज्यादा मसाले में पकाया गया हो। ऐसे में कुछ बातों पर ध्यान दें -

  • अगर छीलने पर अंडे से बदबू आए, या स्वाद अजीब लगे तो उसे न खाएं।
  • इससे पेट दर्द, गैस या दस्त हो सकते हैं।
  • ताजा अंडा खाना हमेशा सुरक्षित होता है।

अंडे खाने से बीपी और हार्ट पर क्या असर होता है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंडा हार्ट के लिए सुरक्षित है। जर्दी में मौजूद अच्छे फैट और कोलीन दिमाग और हार्ट दोनों को सपोर्ट करते हैं। लेकिन अगर आपका बीपी बहुत ज्यादा रहता है या हार्ट की बीमारी है तो जर्दी सीमित मात्र में लें। हालांकि, सफेद हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित है। रोज 1 योक हार्ट पेशेंट्स के लिए पर्याप्त है।

तो अंडा सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि हर उम्र के इंसान के लिए ताकत का भरोसा है। यह शरीर को रोज थोड़ा-थोड़ा मजबूत बनाता है और हमें अपनी व्यस्त जिंदगी में ऊर्जा देता है। अगर सही मात्रा, सही समय और सही तरीके से खाया जाए तो अंडा आपकी सेहत को नई दिशा दे सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हेल्थ (Health News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Vineet
Vineet Author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article