Walnuts ke side effects: अखरोट खाने के शौकीन हैं तो जान लें इसके साइड इफेक्ट, कितनी मात्रा में खाएं

Walnuts: कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें अखरोट खाने में पसंद नहीं होता है साथ ही कई लोगों को ये सूट भी नहीं करता है। इसके जहां फायदे हैं वहीं इसके साइड इफेक्ट भी हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

walnuts ke side effect
अखरोट के साइड इफेक्ट (Source: Pixabay) 
मुख्य बातें
  • अखरोट में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है
  • इसके कई फायदे हैं वहीं इसके कई नुकसान भी हैं
  • अखरोट ज्यादा मात्रा में खाने से कई तरह के साइड इफेक्ट होते हैं

ड्राई फ्रूट्स में काजू, बादाम, पिस्ता आदि के अलावा अखरोट का भी नाम आता है। एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक गुणों से भरपूर अखरोट स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें ये खाने में पसंद नहीं होता है साथ ही कई लोगों को ये सूट भी नहीं करता है। इसके जहां फायदे हैं वहीं इसके साइड इफेक्ट भी हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

पाचन क्रिया में समस्या

अखरोट में पाया जाने वाला फाइबर आपके पेट में गैस का कारण भी बन सकता है। अगर अधिक मात्रा में अखरोट खाते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकता है। हालांकि हमेशा इससे इस तरह का खतरा नहीं होता है। अगर अखरोट खाने से आपको किसी तरह की पेट में दिक्कत होती है तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। किसी-किसी को ब्लॉटिंग, पेट दर्द और डायरिया की भी शिकायत हो सकती है। 30 ग्राम अखरोट में 2 ग्राम फाइबर और 20 ग्राम फैट होता है।

एलर्जी

अखरोट और एलर्जी सामान्य है। इससे आपको नाक में एलर्जी, सांस लेने में दिक्कत, निगलने में दिक्कत, मुंह, गले में आंखों में इचिंग की समस्या हो सकती है। सबसे बड़ी समस्या एनाफिलेक्सिस की हो सकती है। इसमें सांस लेने में समस्या हो सकती है और बॉडी शॉक में जा सकती है। अगर अखरोट खाने से इस तरह की दिक्कत आती है तो अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

वजन बढ़ने की संभावना 

अखरोट में बड़ी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो वजन कम करने में मददगार होता है लेकिन इसमें बड़ी मात्रा में कैलोरी भी पाई जाती है जो वजन को बढ़ाने का भी कारण बन सकता है। 7 अखरोट में 183 कैलोरी पाया जाता है। अगर इतना अखरोट खाया जाए तो इससे वजन बढ़ना लाजिमी है।

बच्चों के गले में चोकिंग

अखरोट खाने से बच्चों के गले में चोकिंग की भी समस्या हो सकती है। अखरोट खाने में काफी मुश्किल होती है ऐसे में बच्चों के लिए ये आसान नहीं होता है, कभी-कभी उनके गले में ये फंसने की संभावना रहती है और इससे उनका गला चोक हो सकता है। अगर आपका बच्चा 7 साल या उससे कम का है तो उसे अखरोट खाने से रोकें।

अल्सर की आशंका

अधिक मात्रा में अखरोट खाने से पेट में गर्मी बढ़ सकती है और इससे अल्सर होने की आशंका भी बढ़ जाती है। हालांकि इस पर अभी शोध में प्रमाणित किया जाना बाकी है। इसलिए अगर आप भी अखरोट खाने के शौकीन हैं तो इन साइड इफेक्ट को जरूर ध्यान में रखें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

अगली खबर