बाली उम्र में गंजा हो गया था धुरंधर का 'रहमान डकैत', ये रोग बना था वजह जानें कारण और निवारण
Akshaye Khanna Premature Balding : धुरंधर फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाते नजर आए अक्षय खन्ना (रहमान डकैत) को मात्र 19 साल की उम्र में गंजेपन का शिकार होना पड़ा था। इस बात का खुलासा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। आइए जानते हैं क्या है एलोपेसिया रोग जिसके कारण अक्षय खन्ना हुए थे गंजेपन के शिकार और कैसे क्या है इसका इलाज?
- Authored by: गुलशन कुमार
- Updated Dec 12, 2025, 02:06 PM IST
Akshaye Khanna Premature Balding : अक्षय खन्ना हमेशा से चुनिंदा फिल्में करते हैं, लेकिन हर फिल्म अपने काम से ऐसी छाप छोड़ जाते हैं जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहती है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ में उनका किरदार (रहमान डकैत) एक ऐसे व्यक्ति का है जो बेहद कठिन फैसले लेता है, और बुद्धि से सारा खेल पलट देता है। लेकिन विडंबना देखिए कि स्क्रीन पर इतना मजबूत दिखने वाला यह अभिनेता अपनी निजी जिंदगी में एक ऐसी चुनौती से गुजरा है, जिसने न सिर्फ उनकी पर्सनैलिटी बल्कि आत्मविश्वास को भी झकझोर दिया। जी हां मात्र 19 साल की उम्र में अक्षय खन्ना एलोपेसिया रोग से पीड़ित थे। जो किसी भी उम्र में अचानक बाल झड़ने की कंडीशन है। अक्षय ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने इस रोग के बारे में खुलासा किया था। एलोपेसिया रोग के बारे में हमने बात की अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद की सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजिस्ट, डॉ. विचित्रा से...
क्या है एलोपेसिया रोग? - What is Alopecia Disease?
डॉ. विचित्रा की मानें तो एलोपेसिया एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से अपने ही हेयर फॉलिकल्स (hair roots) पर हमला करने लगता है, जिससे बाल उगना बंद हो जाते हैं या अचानक बाल तेजी से गिरने लगते हैं। इस रोग का सबसे ज्यादा असर स्कैल्प पर देखने को मिलता है। यह रोग महिला, पुरुष या बच्चे किसी को भी हो सकता है।
क्या है एलोपेसिया रोग?
तेजी से बढ़े एलोपेसिया के मामले
भारत में एलोपेसिया के मामलों में अचानक और खतरनाक उछाल देखा जा रहा है। डर्मेटोलॉजिस्ट कुछ ही महीनों में बहुत अधिक बाल झड़ने की शिकायतों में 35-40% तक की बढ़ोतरी रिपोर्ट कर रहे हैं। जिसे कई लोग सामान्य बाल झड़ना मानते थे, वह अब एक साइलेंट मेडिकल इमरजेंसी बन गया है, इस रोग से टीनएजर्स, यंग एडल्ट्स और बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं डॉ. विचित्रा कहती हैं कि यदि इलाज में देरी की जाए तो हेयर फॉलिकल को गंभीर नुकसान होता है, जिससे ठीक कर पाना लगभग असंभव हो जाता है।
एलोपेसिया के प्रमुख कारण - Causes Of Alopecia
डॉ. विचित्रा बताती हैं कि एलोपेसिया एक गैर संक्रामक बीमारी है, यानी यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलती है। लेकिन अनुवांशिकी इसका एक बड़ा कारण है। जिसका अर्थ है कि यदि आपके परिवार जैसे कि आपके माता-पिता, भाई-बहन आदि में से किसी को यह समस्या है, तो जेनेटिक रूप से यह रोग आपको हो सकता है इस बात की संभावना काफी बढ़ जाती है। लेकिन इसके पीछे जेनेटिक के साथ-साथ ऑटोइम्यून, हार्मोनल और लाइफस्टाइल फैक्टर्स भी हो सकते हैं।
एलोपेसिया के प्रमुख कारण
क्या है एलोपेसिया का इलाज? - Treatment Of Alopecia
डॉ. विचित्रा के अनुसार एलोपेसिया एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसे ध्यान में रखते आपको इलाज के तौर पर इम्यूनोसप्रेसिव थैरेपी की दी जा सकती है। इसके अलावा आपकी उम्र और शरीर में अन्य बीमारियों की जांच और पारिवारिक इतिहास जांचने के बाद आपका फाइनल ट्रीटमेंट किया जाता है। आमतौर पर इसके ट्रॉपिकल ट्रीटमेंट के लिए मिनोक्सिडिल, स्टेरॉयड क्रीम और मेडिकेटेड सीरम का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि क्लिनिक बेस्ड ट्रीटमेंट के तौर पर आपको PRP Therapy, Microneedling, Immunotherapy दी जाती हैं। इसके अलावा लाइफस्टाइल संबंधी बदलाव में आप स्ट्रेस कम करना, पोषण युक्त आहार लेना, पर्याप्त नींद लेना, ऑयल मसाज जैसे तरीकों का सहारा भी इसे कंट्रोल करने के लिए ले सकते हैं।
क्या है एलोपेसिया का इलाज?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉ. विचित्रा कहती हैं कि "एलोपेसिया रोग सिर्फ आपके बाल ही नहीं छीनता बल्कि यह कॉन्फिडेंस और इमोशनल स्टेबिलिटी को भी खत्म कर देता है। युवा मरीज हमारे पास रोते हुए आते हैं क्योंकि उनके बाल रातों-रात झड़ रहे हैं।" एक्सपर्ट्स गंजेपन की बढ़ोतरी को स्ट्रेस, थायराइड की दिक्कतों, न्यूट्रिशन की कमी और हार्ड केमिकल सैलून ट्रीटमेंट से जोड़ते हैं। डॉक्टर इस रोग के इलाज के लिए समय पर डायग्नोसिस की सलाह भी देती हैं।
