संदीप सुरीला का नया रोमांटिक हरियाणवी सॉन्ग 'नॉटी सभा' हो गया है यूट्यूब पर रिलीज, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Oct 25, 2020 | 09:46 IST

संजू के मजाकिया अंदाज के वजह‌ से एनाबेल नाराज हैं, गाने में देखिए एनाबेल को कैसे मना रहे हैं संजू खेवरिया।

संदीप सुरीला हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। हाल ही में उनका नया गाना 'नॉटी सभा' रिलीज हुआ है जिसमें संजू खेवरिया और एनाबेल को फीचर किया गया है। लोगों को रोमांटिक हरियाणवी सॉन्ग हमेशा से अच्छे लगते हैं और इन दिनों हरियाणवी गाने काफी ट्रेंडिंग में भी हैं यही कारण है कि इस गाने के आते ही लोगों में इसे देखने का उत्साह है। इस गाने का नाम 'नॉटी सभा' है। गाने के लीड रोल में संजू खेरिया और एनाबेल हैं। गाने में दोनों का भरपूर रोमांस दिखाया गया है, जो दर्शकों को देखने में बेहतरीन लग रहा है। संजू, एनाबेल के साथ मजाक करते हैं की वह पहाड़ से गिर गए हैं। मजाक का पता चलते ही एनाबेल गुस्सा हो जाती हैं लेकिन आखिर में जाकर मान भी जाती हैं। इस गाने को संदीप सुरीला ने गाया है। गाने कि लिरिक्स और म्यूजिक मुकेश जाजी और अमन जाजी ने दी हैं। इस नए हरियाणवी गाने की वीडियो आप यहां देख सकते हैं। 

अगली खबर