'बर्फीले तूफान' से अमेरिका क्यों हो रहा दो-चार? क्या है 'जेट स्ट्रीम' और 'Lake Effect Snow' कनेक्शन!
अमेरिका में 'बर्फीले तूफान' बार-बार आ रहे हैं। बता दें कि इस साल यानी जनवरी 2025 में काफी तबाही हुई थी। क्या 'जेट स्ट्रीम' और 'Lake Effect Snow' से इसका कनेक्शन है क्या, जानिए यह सब...
- Authored by: रवि वैश्य
- Updated Dec 8, 2025, 11:06 PM IST
अमेरिका के मौसम की बात करें तो यहां का मौसम आमतौर पर काफी ठंडा माना जाता है। बता दें कि अमेरिका (US Winter) का मौसम बहुत विविध और व्यापक है। यहां के मौसम में बहुत ठंडी, भारी बर्फबारी के साथ गर्मी का भी असर दिखाई देता है। दरअसल अमेरिका अपने में बहुत विशाल देश है और इसमें कई तरह के भौगोलिक क्षेत्र आते हैं जैसे- पहाड़, रेगिस्तान, समुद्र तट, जंगल, और महासागर।
वहीं ताजा घटनाक्रम में अमेरिका एक खतरनाक सर्दियों के तूफान की चपेट में है जो अलास्का के पैनहैंडल से लेकर मिडवेस्ट की खेती वाली सड़कों तक फैल रहा है, NWS ने 20 इंच तक बर्फबारी और 65 MPH की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया है। बिना तैयारी वाले लोगों को 30 मिनट में फ्रॉस्टबाइट या इससे भी बदतर-हाइपोथर्मिया का खतरा है, खासकर ऑफ-ट्रेल स्नोमोबिलर्स के लिए।
लंबे समय तक बर्फबारी से अफरा-तफरी मच सकती है
अलास्का, कोलोराडो, इलिनोइस, आयोवा, विस्कॉन्सिन और व्योमिंग में अलर्ट जारी किए गए हैं क्योंकि ठंड दक्षिण की ओर बढ़ रही है, जिससे अगले हफ्ते तक लंबे समय तक बर्फबारी से अफरा-तफरी मच सकती है। अलास्का सबसे बुरी तरह प्रभावित है, हाइडर में 16-20 इंच बर्फबारी का अनुमान है, कैरोल और व्हाइटसाइड काउंटियों में रात भर की बर्फबारी से सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं
अमेरिका के मौसम के मिजाज को समझ लें (How is US Weather)
उत्तर-पूर्व (Northeast)- New York, Boston आदि आते हैं। यहां सर्दियां बहुत ठंडी, भारी बर्फबारी तो वहीं गर्मियां- गर्म और कभी-कभी आर्द्र। वहीं तूफान की बात करें तो नॉर ईस्टर (Nor Easter) नाम के बर्फीले तूफान आम बात हैं।
मिडवेस्ट (Midwest)- Chicago, Detroit, Minnesota आदि आते हैं और यहां की सर्दियां-जमाने वाली ठंड, -20°C तक वहीं गर्मियां-गर्म और उमसभरी। यह क्षेत्र अमेरिका में सबसे ठंडी ठंडी लहरें झेलता है।
दक्षिण (South)– Texas, Florida, Georgia आदि आते हैं। सर्दियां- हल्की और गर्म तो गर्मियां- बहुत गर्म, 35–45°C तक वहीं हरिकेन (Hurricanes) का सबसे ज्यादा खतरा है।
पश्चिम (West)- California, Nevada, Arizona आदि आते हैं। California तटवर्ती मौसम हल्का तो उत्तरी कैलिफोर्निया में बारिश वहीं दक्षिण कैलिफोर्निया में बारिश बहुत कम। Arizona और Nevada-बहुत गर्म रेगिस्तानी इलाके
उत्तर-पश्चिम (Pacific Northwest)–Seattle, Oregon आदि आते हैं। वर्षभर ठंडा और नम, सबसे ज्यादा बादल और बारिश, बर्फ कम, लेकिन पहाड़ी इलाकों में ज्यादा...
जेट स्ट्रीम क्या है? ( What is jet Stream)
जेट स्ट्रीम बड़े स्तर पर अमेरिका के मौसम को प्रभावित करता है। जेट स्ट्रीम बड़े स्तर पर पूरे अमेरिका के मौसम, ठंड, गर्मी, तूफान की दिशा तय करती है। बता दें कि अमेरिका में जेट स्ट्रीम (Jet Stream) मौसम को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली हवा की धारा है। यह आसमान में बहने वाली बहुत तेज, संकरी और ऊंची हवा की नदी होती है। जेट स्ट्रीम यह 10-15 किलोमीटर ऊंचाई (ट्रोपोस्फीयर के ऊपरी हिस्से) में बहती है और इसकी गति 160 से 400 किमी/घंटा तक जा सकती है।
जेट स्ट्रीम का अमेरिका के मौसम पर क्या असर होता है?
जेट स्ट्रीम की दिशा और ताकत बदलते ही पूरा अमेरिकी मौसम बदल जाता है। जब जेट स्ट्रीम नीचे की ओर डिप करती है तो आर्कटिक की अत्यधिक ठंडी हवा सीधे अमेरिका में उतर आती है। इससे अमेरिका के मिडवेस्ट, प्लेन्स और ईस्ट कोस्ट में 20°C से −40°C तक तापमान गिर सकता है। यह बड़े Polar Vortex के टूटने पर होता है। जब जेट स्ट्रीम मजबूत होती है और एक तेज मोड़ बनाती है, तो नॉर ईस्टर (Nor Easter) जैसे बर्फीले तूफान बनते हैं। जिसकी वजह से न्यूयार्क, बोस्टन, फिलाडेल्फिया आदि में में भारी बर्फ गिरती है।
अमेरिका में लेक-इफेक्ट स्नो (Lake-Effect Snow in US)
यह अमेरिका में एक बेहद खास और खतरनाक बर्फीला मौसम पैटर्न है। इसके बनने की बात करें तो बहुत ठंडी हवा कनाडा से दक्षिण की ओर आती है यह हवा Great Lakes 5 बड़ी झीलें के ऊपर से गुजरती है। झीलों का पानी ठंड के मुकाबले गर्म होता है। जैसे ही हवा झील पार करके जमीन पर आती है तो अचानक बहुत भारी बर्फबारी होती है, इसे ही लेक-इफेक्ट स्नो (Lake-Effect Snow) कहते हैं।
लेक-इफेक्ट स्नो क्यों है खतरनाक? (Why is Lake-Effect Snow Dangerous)
लेक-इफेक्ट स्नो की वजह से एक ही रात में बर्फ 1-2 मीटर तक गिर सकती है और विजिविलिटी शून्य (Zero) तक चली जाती है। जिससे सड़क दुर्घटनाएं होती हैं हाइवे बंद हो जाते हैं और 1-3 दिन लगातार बर्फबारी होती है। बफलो (NY) और मिशिगन के शहर साल‑साल लेक-इफेक्ट बर्फ के लिए प्रसिद्ध हैं। जिसके चलते व्यवसाय और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रभावित होता है साथ ही कृषि और स्थानीय उद्योग भी बर्फ के कारण प्रभावित हो सकते हैं। यह केवल ग्रेट लेक (Great Lakes) के आसपास होता है जनवरी और फरवरी में सबसे ज्यादा होता है, क्योंकि उस समय झीलें अभी पूरी तरह जमी नहीं होतीं और ठंडी हवा लगातार आती रहती है।
भारी बर्फबारी के चलते लाखों लोग घरों में कैद होकर रह गए थे
जनवरी 2025 को एक ऐतिहासिक बर्फीले तूफान ने पूरे क्षेत्र में बर्फबारी के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस तूफान की वजह से करीब 6 करोड़ लोग प्रभावित हुए थे। बर्फीले तूफान ने अमेरिका के एक दर्जन से अधिक राज्यों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया था। अमेरिका में बर्फीले तूफान की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। भारी बर्फबारी और बर्फीली बारिश के चलते लाखों लोग घरों में कैद होकर रह गए थे। सड़कों पर बर्फ जम गई जिसकी वजह से हुए हादसों में लोगों की मौतें भी हुई हैं। बर्फीले तूफान ने अमेरिका के एक दर्जन से अधिक राज्यों को अपनी चपेट में लिया था।
