बीजेपी की प्रत्याशी मैथिली ठाकुर, सीपीआई (एमएल) उम्मीदवार दिव्या गौतम और जेडीयू की उम्मीदवार कोमल सिंह की फोटो।
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) हो या महागठबंधन (Mahagathbandhan), दोनों दलों का ध्यान राज्य की महिला वोटरों पर है। चाहे रोजगार के नाम पर महिलाओं को 10 हजार रुपये देने की बात हो या जीविका दीदियों को 30 हजार रुपये महीना वेतन देने के वादे हों। दोनों दल, महिला वोटरों का ध्यान खींचने की कोशिश में हैं। एनडीए लगातार महिला सुरक्षा की बात कर रही है।
नीतीश सरकार तो 75 हजार महिलाओं को रोजगार करने के लिए 10-10 हजार रुपये भी बांट चुकी है। रोजगार सफल होने की स्थिति में और दो-दो लाख रुपये देने का वादा भी किया है।
दरअसल, बिहार की महिला (Women Voters) हर चुनाव में 'किंगमेकर' की भूमिका निभाती हैं। इन्हें ‘मौन मतदाता’ भी कहा जाता है, जिनकी आवाज किसी चुनावी रैली या रोड शो में नहीं गूंजती, लेकिन वे अपनी वोट की ताकत से राजनीतिक भविष्य तय करने की शक्ति रखती हैं।
बता दें कि राज्य में पिछले एक दशक में महिलाओं का मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ा है और अब यह पुरुषों से आगे निकल चुका है। राज्य में करीब 15 लाख नई महिला वोटरों का जुड़ना इस बदलाव को और भी गहरा बना रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में महिला मतदाताओं की संख्या 3,57,71,306 थी, जो 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए बढ़कर 3,72,57,477 हो गई है। यानी सिर्फ एक साल में 14,86,171 नई महिला वोटरों का नाम जुड़ा है।
हालांकि, अब सवाल ये है कि जिस राज्य में महिलाओं की भागीदारी इतनी बड़ी है, उस राज्य में राजनीतिक पार्टियां कितनी सीटें महिला उम्मीदवार को देते हैं?
आइए जानते हैं कि इस बार किस पार्टी ने कितनी महिलाओं को टिकट दिया है।
सबसे पहले बात की जाए एनडीए की। एनडीए की तरफ से कुल 34 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, वहीं महागठबंधन की तरफ से 30 महिलाओं को टिकट दिया गया है। महिला को टिकट देने के मामले में राजद (RJD) नंबर-1 पार्टी है। पार्टी के हिसाब से बात करें तो बीजेपी-जेडीयू ने 13-13 सीटें महिलाओं को दिया है।
बता दें कि दोनों पार्टियां 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। प्रतिशत के लिहाज से दोनों दलों में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी 13 प्रतिशत से भी कम है।
वहीं, एनडीए की अन्य सहयोगी दलों की भी बात कर ली जाए। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) ने 29 में से 5 टिकट महिलाओं को बांटे हैं। बता दें कि पार्टी ने छह महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, लेकिन तकनीकी वजहों से मढ़ौरा विधानसभा सीट से सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया।
जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने 6 में से दो महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 6 में से महज 1 महिला को उम्मीदवार बनाया है। यह महिला उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता हैं।
| क्रम संख्या | विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम |
| 1 | बेतिया | रेणु देवी |
| 2 | परिहार | गायत्री देवी |
| 3 | नरपतगंज | देवंती यादव |
| 4 | किशनगंज | स्वीटी सिंह |
| 5 | प्राणपुर | निशा सिंह |
| 6 | कोढ़ा | कविता देवी |
| 7 | अलीनगर | मैथिली ठाकुर |
| 8 | जमुई | श्रेयसी सिंह |
| 9 | छपरा | छोटी कुमारी |
| 10 | कोचाधामन | बीणा देवी |
| 11 | मोहनिया | संगीता कुमारी |
| 12 | कोचाऔराई | रमा निषाद |
| 13 | वारसलीगंज | अरुणा देवी |
JDU महिला उम्मीदवारों की लिस्ट
| क्रम संख्या | विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम |
| 1 | मधेपुरा | कविता साहा |
| 2 | गायघाट | कोमल सिंह |
| 3 | कसारिया | शालिनी मिश्रा |
| 4 | शिवहर | श्वेता गुप्ता |
| 5 | बाबूबरही | मीना कामत |
| 6 | धमदाहा | लेशी सिंह |
| 7 | बेलागंज | मनोरमा देवी |
| 8 | नवादा | विभा देवी |
| 9 | त्रिवेणीगंज | सोनम रानी सरदार |
| 10 | फूलपारस | शीला मंडल |
| 11 | विभूतिपुर | रवीना कुश्वाहा |
| 12 | समस्तीपुर | श्रीमती अश्वमेघ देवी |
| 13 | अररिया | शगुफ्ता अजीम |
| क्रम संख्या | विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम |
| 1 | बलरामपुर | संगीता देवी |
| 2 | मखदुमपुर | रानी कुमारी |
| 3 | मढ़ौरा | सीमा सिंह |
| 4 | गोविंदपुर | बिनीता मेहता |
| 5 | बोचहा | बेबी कुमारी |
| 6 | फतुहा | रुपा कुमारी |
महागठबंधन में सात पार्टियां है। आरजेडी सबसे 143 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, कांग्रेस ने 61 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वीआईपी ने 14, सीपीआई (एमएल) ने 20, सीपीआई 9, सीपीएम ने 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। आईपी गुप्ता की आईआईपी को 3 सीटें मिली हैं। बता दें कि कई सीटें ऐसी भी हैं, जहां महागठबंधन के बीच फ्रेंडली फाइट है।
राजद ने सब 24 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने सिर्फ महिलाओं को अपना प्रत्याशी बनाया है।
| क्रम संख्या | विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम |
| बिहारीगंज | रेणु कुश्वाहा | |
| 2 | वारसलीगंज | अनीता देवी महतो |
| 3 | हसनपुर | माला पुष्पम |
| 4 | मधुबन | संध्या रानी कुश्वाहा |
| 5 | इमामगंज | ऋतु प्रिया चौधरी |
| 6 | बाराचट्टी | तनुश्री मांझी |
| 7 | बनियापुर | चांदनी देवी सिंह |
| 8 | अतरी | वैजयंती देवी |
| 9 | राजौली | पिंकी चौधरी |
| 10 | लालगंज | शिवानी शुक्ला |
| 11 | परसा | डॉ. करिश्मा राय |
| 12 | पातेपुर | प्रेमा चौधरी |
| 13 | मोकामा | वीणा देवी |
| 14 | मोहिउद्दीननगर | डॉ. एज्या यादव |
| 15 | मसौढ़ी | रेखा पासवान |
| 16 | बारिकीपुर | रेखा गुप्ता |
| 17 | गोबिंदपुर | पूर्णिमा देवी |
| 18 | परिहर | डॉ. स्मिता पूर्वे गुप्ता |
| 19 | परिहर | बीमा भारती |
| 20 | प्राणपुर | इशरत परवीन |
| 21 | कटोरिया | स्वीटी सीमा हेमब्रम |
| 22 | मोहनिया | श्वेता सुमन (नामांकन खारिज हुआ) |
| 23 | नोखा | अनीता देवी नोनिया |
| 24 | चकाई | सावित्री देवी |
| क्रम संख्या | विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम |
| 1 | सोनबरसा | सरिता देवी |
| 2 | कोरहा | पूनम पासवान |
| 3 | हिसुआ | नीतू कुमारी |
| 4 | बेगूसराय | अमिता भूषण |
| 5 | राजा पाकर | प्रतिमा कुमारीहसनपुर |
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 25 महिलाओं को टिकट बांटा है। बात की जाए 2020 विधानसभा में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी की तो पिछली बार 370 महिलाएं चुनावी मैदान में थीं। इनमें से सिर्फ 26 उम्मीदवार ही विधानसभा पहुंचने में कामयाब हो पाई थीं।
एक्सप्लेनर्स