वर्ल्ड सिनेमा

Varanasi: देसी गर्ल बनकर इवेंट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस को इस वजह से किया याद

Priyanka Chopra Varanasi Event: फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म वाराणसी (Varanasi) के इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में हॉलीवुड एक्ट्रेस फिल्म वाराणसी के स्टार्स के साथ नजर आ रही हैं। तो चलिए देखते हैं...

Priyanka Chopra Varanasi Event

Image Source: Patty Cardona Instagram

Priyanka ChopraVaranasi Event: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म वाराणसी को लेकर इवेंट में रखा गया था, जिसमें फैंस को मूवी से जुड़े कई बड़े अपडेट्स दिए गए। लेकिन सबका ध्यान इवेंट में प्रियंका चोपड़ा के लुक ने अपनी तरफ खींच लिया। इस इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) को भी याद किया, जो इस इवेंट में शामिल नहीं हो पाए थे। तो चलिए जानते हैं इवेंट में प्रियंका चोपड़ा का लुक कैसा था और उन्होंने निक जोनस को लेकर क्या कहा।

साड़ी पहन पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ नहीं बल्कि फिल्म वाराणसी के इवेंट से सामने आया प्रियंका चोपड़ा का लुक है। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा साड़ी पहने नजर आईं। एक्ट्रेस ने एकदम देसी अंदाज में इवेंट में एंट्री मारते हुए लोगों का दिल जीत लिया। प्रियंका चोपड़ा के इस नए लुक को देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते ही रह गए। प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट में मौजूद लोगों से हाथ जोड़कर नमस्ते भी किया। तो वहीं इस दौरान उन्होंने अपने पति निक जोनस को भी काफी मिस किया। इस से जुड़ा वीडियो प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया। प्रियंका चोपड़ा के इवेंट से सामने आए वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर गदर काट रहे हैं। तो चलिए अब बिना देर किए देखते हैं प्रियंका चोपड़ा के इवेंट से वायरल हो रहे वीडियो और फोटोज।

इस रोल में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के निर्देशन में बन रही फिल्म वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी (Mandakini) का रोल निभा रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू (Mahesh Babu) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी अहम रोल में हैं। प्रियंका चोपड़ा के इवेंट से सामने आए वीडियो और फोटोज पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

लेटेस्ट न्यूज

Abhay
Abhay Author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article