Photos By: manav manglani
Jennifer Lopez India: हॉलीवुड की जानी-मानी स्टार जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। जेनिफर लोपेज को लेकर एक बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि जेनिफर लोपेज पहली बार इंडिया आने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद जेनिफर लोपेज के फैंस खुशी से झूम उठे थे। रिपोर्ट के बाद अब जेनिफर लोपेज के फैंस का ये सपना पूरा हो गया है। जेनिफर लोपेज इंडिया पहुंच गई है। जेनिफर लोपेज से जुड़े वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं जेनिफर लोपेज इंडिया क्यों आईं है।
सिंगर जेनिफर लोपेज एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह जेनिफर लोपेज की इंडियन ट्रिप है। जेनिफर लोपेज अभी हाल ही में इंडिया पहुंची हैं। जेनिफर लोपेज के इंडिया आने की वजह उदयपुर में दिग्गज अमेरिकी कारोबारी की बेटी की शाही शादी। इस शादी में शामिल होने के लिए जेनिफर लोपेज उदयपुर पहुंच चुकी हैं। जेनिफर लोपेज का एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया, जिसमें वो एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इस दौरान जेनिफर लोपेज के साथ उनकी टीम भी नजर आईं। जेनिफर लोपेज का एयरपोर्ट से सामने आया ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जेनिफर लोपेज के वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। यूजर्स जेनिफर लोपेज का इंडिया में वेलकम करते दिखे।
उदयपुर में हो रही इस शाही में हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड के स्टार्स भी धमाल मचा रहे हैं। इस शादी से बॉलीवुड स्टार्स के एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें कई बड़े बॉलीवुड नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टेज पर मजेदार डांस करते नजर आए, तो वहीं जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) ने अपनी डांंस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। जेनिफर लोपेज के इंडिया आने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।