वर्ल्ड सिनेमा

हॉलीवुड में एशियाई कलाकार को समझा जाता है 'रिस्क', Simu Liu ने कहा- 'गोरे $200 मिलियन डॉलर डुबो दे लेकिन...'

Simu Liu on Hollywood: ‘शांग-ची एंड द लेजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ (Shang-Chi and the Legend of the Ten Rings) फेम सिमू लियू (Simu Liu) ने अभी हाल ही में अपने नए बयान दिए हैं। इन बयानों में सिमू लियू हॉलीवुड की जमकर आलोचना करते नजर आए। तो चलिए जानते हैं उन्होंने...

Simu Liu on Hollywood

Image Source: Simu Liu Instagram

Simu Liu on Hollywood: मार्वल के सुपरस्टार सिमू लियू (Simu Liu) अपनी फिल्मों और सीरीज के साथ-साथ बयानों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। सिमू लियू के बयान अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी वो पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ा खुलासा कर देते है, तो कभी हॉलीवुड को लेकर कुछ ऐसा बोल देते हैं कि लोग बस हैरान रह जाते हैं। इसी बीच ‘शांग-ची एंड द लेजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ (Shang-Chi and the Legend of the Ten Rings) फेम सिमू लियू स्टार हॉलीवुड को लेकर एक बार फिर से बड़ा बया दिया है। तो चलिए जानते हैं इस बार एक्टर ने क्या कहा है।

सिमू लियू ने हॉलीवुड को लेकर कही ये बात

एक्टर सिमू लियू एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह का नया बयान है, जो खूब वायरल हो रहा है। सिमू लियू सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट डालकर हॉलीवुड की दोहरी नीति पर ऐसा तंज कसा कि पूरी इंडस्ट्री हिल गई। थ्रेड्स पर एक तीखे अंदाज में पोस्ट डालते हुए सिमू लियू ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लताड़ लगाई। उन्होंने लिखा, 'अभी इसी वक्त किसी भी फिल्म या सीरीज में कुछ एशियाई कलाकार डाल दो। स्क्रीन पर हमारी हिस्सेदारी जिस तरह घट रही है, वो देखकर गुस्सा आता है। स्टूडियो वाले सोचते हैं कि हम लोग ‘रिस्क’ हैं।' इस बात का जवाब देते हुए लियू ने कई ऐसी फिल्मों के नाम गिनाए जिनमें एशियाई कलाकार लीड थे ये फिल्में न सिर्फ अवॉर्ड जीतकर तारीफ बटोर चुकी हैं, बल्कि खूब कमाई भी की हैं। इन सबने दुनिया भर में एशियाई कहानियों को नई पहचान दी और ये साबित कर दिया कि एशियाई कलाकारों वाली फिल्में बिल्कुल चलती हैं।' सिमू लियू ने आगे लिखा, 'एशियाई कलाकार की फिल्मों ने पैसा कमाया। आज तक किसी एशियाई एक्टर की वजह से स्टूडियो को 100 मिलियन डॉलर का भी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कोई गोरा एक्टर दो-दो बार 200-200 मिलियन डॉलर डुबो देता है और फिर भी अगली बड़ी फिल्म का हीरो बन जाता है। हम एक इनजस्टिस सिस्टम से लड़ रहे हैं।'

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं सिमू लियू

सिमू लियू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वो अक्सर फैंस को अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देते रहते हैं। सिमू लियू के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

लेटेस्ट न्यूज

Abhay
Abhay Author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article