Image Source: Netflix
Heeramandi 2 Update: डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बनी नेटफ्लिक्स की सुपरहिट वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार (Heeramandi: The Diamond Bazaar) ने आते ही ओटीटी पर धमाल मचा दिया था। इस वेब सीरीज को लोगों का खूब प्यार मिला। संजय लीला भंसाली के इस ओटीटी डेब्यू को लेकर आज तक चर्चा होती हैं। वेब सीरीज हीरामंडी को देखने के बाद से सबको इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। अब इन सब के बीच वेब सीरीज हीरामंडी 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस खबर ने सीरीज हीरामंडी 2 का इंतजार कर रहे फैंस के बीच हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं वेब सीरीज हीरामंडी 2 को लेकर क्या अपडेट आया है।
वेब सीरीज हीरामंडी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह इसके दूसरे सीजन को लेकर सामने आया अपडेट है। शो के एक राइटर विभु पुरी (Vibhu Puri) ने Mid Day को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'हम अभी राइटिंग स्टेज में हैं, कैरेक्टर्स और उनकी स्टोरीलाइन्स को एक्सप्लोर कर रहे हैं। लोगों को शक था कि शो करंट जनरेशन के साथ काम करेगा या वो हीरामंडी की दुनिया को समझेंगे। संजय लीला भंसाली इन सब चीजों पर काम कर रहे हैं।' आपको बता दें कि पहले पहले संजय लीला भंसाली भी सीरीज के दूसरे पार्ट को लेकर अपडेट दे चुके हैं। सीरीज हीरामंडी 2 को लेकर आए अपडेट ने फैंस को इस शो के लिए फैंस को और बेताब कर दिया है।
संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज हीरामंडी में मनीषा कोइराला (Manisha Koirala), अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), ऋचा चड्ढा (Richa Chadha), शेफाली शाह (Shefali Shah), संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh), ताहा शाह (Taha Shah), फरदीन खान (Fardeen Khan) और अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) भी अहम रोल में नजर आए थे। वेब सीरीज हीरामंडी के दूसरे पार्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।