Image Source: Zoom Youtube
Mark Wahlberg-Michelle Monaghan Zoom Interview: हॉलीवुड स्टार मार्क वाह्लबर्ग (Mark Wahlberg) और मिशेल मोनाघन (Michelle Monaghan) इन दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म द फैमिली प्लान 2 (The Family Plan 2) को लेकर चर्चा में बने हुए है। 21 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म द फैमिली प्लान 2 को लेकर कई अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच एक्टर मार्क वाह्लबर्ग और मिशेल मोनाघन ने Zoom को इंटरव्यू दिया है, इस इंटरव्यू के दौरान दोनों कई सवालों के जबाव दिए जिनका फैंस को इंतजार था। तो चलिए जानते हैं मार्क वाह्लबर्ग और मिशेल मोनाघन ने क्या कहा है।
जूम को दिए इंटरव्यू में मार्क वाह्लबर्ग (जो फिल्म में डैन मॉर्गन का रोल कर रहे हैं) ने कहा, 'केमिस्ट्री या तो होती है या नहीं होती, लेकिन मुझे मिशेल बहुत पसंद हैं। उनके साथ काम करके बहुत मजा आता है। वो सेट पर एक अलग ही एनर्जी और उत्साह लेकर आती हैं और फिल्म बनाने के मौके के लिए बहुत आभारी रहती हैं। वो एक रोशनी की तरह हैं जो सभी को पॉजिटिव और शुक्रगुजार महसूस कराती हैं। उनके साथ काम करना मुझे बहुत अच्छा लगता है।' मिशेल मोनाघन ने कहा कि 'हम दोनों अपने करियर और एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए बहुत आभारी हैं। इस फिल्म में पूरा परिवार बहुत अच्छे से कास्ट किया गया है। मार्क और मैं पहले भी साथ काम कर चुके हैं, इसलिए दोबारा साथ आने पर बहुत खुशी हुई। लेकिन बच्चे भी कमाल के हैं। हमें एक बहुत अच्छा फैमिली डायनामिक मिला है, जिससे हर परिवार खुद को जोड़ सकता है। अब 'द फैमिली प्लैन 2' में नए स्टार्स के आने से परिवार और मजेदार हो गया है। हमें बहुत खुशी है कि हम सब एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे से जचते हैं।' मिशेल ने आगे कहा, 'मार्क और मैं बहुत हद तक एक जैसे हैं। हममें से किसी ने भी एक्टिंग की खास ट्रेनिंग नहीं ली। हमें मौके खुद-ब-खुद मिलते गए। मैं हर नई फिल्म में पहले से बिल्कुल उल्टा किरदार करने की कोशिश करती हूं, ताकि कुछ नया कर सकूं।'
फिल्म द फैमिली प्लान 2 सुपरहिट मूवी 'द फैमिली प्लान' (The Family Plan) का सीक्वल है। इस फिल्म को आप एप्पल टीवी पर देख सकते हैं। मार्क वाह्लबर्ग और मिशेल मोनाघन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।