Mouni Roy On Plastic Surgery Rumours: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं मौनी रॉय इन दिनों कड़ी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को ईवेंट पर देखा गया जहां उनके चेहरे पर सभी की नजर टिकी। लोग देखकर अनुमान लगा रहे थे की शायद मौनी रॉय ने फेशियल सर्जरी कराई है जिसके चलते उनका चेहरा खराब हो गया है। बस फिर ये देख लोगों ने एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब अपनी इस भारी ट्रोलिंग के बीच मौनी रॉय का जवाब सामने आया है। पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की ये खास रिपोर्ट।
ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने कहा 'कुछ नहीं। देखती ही नहीं। सबको अपना काम करने दो... मैं ऐसी टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देती। अगर आप दूसरों को ट्रोल करने के लिए पर्दे के पीछे छिपते हैं और अगर आपको इसमें खुशी मिलती है, तो ऐसा ही हो।" अपने इस बयान से मौनी रॉय ने मजाक उड़ाने वाले लोगों को एक करारा जवाब दिया है। हालांकि मौनी ने ये नहीं बताया कि उनका ये चेहरा सर्जरी से बिगड़ा है या बात कुछ और है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है मौनी को कई बार अपने लुक्स की वजह से ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ चुकी हैं।
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही संजय दत्त, सनी सिंह और पलक तिवारी संग 'दी भूतनी' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वो फिल्म ब्रह्मास्त्र, गोल्ड, सुल्तान ऑफ दिल्ली और मेड इन चाइना जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। पर्सनल लाइफ में साल 2022 में एक्ट्रेस ने बिजनेस मैन सूरज नाम्बियार संग शादी की थी।