टीवी मसाला

Mouni Roy ने सालों बाद दिखाया अपना इच्छाधारी नागिन वाला लुक, क्या कर लिया है एकता कपूर संग शो साइन?

Mouni Roy in Naagin Look: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं मौनी रॉय बीती रात एक ईवेंट में स्पॉट हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस का इच्छाधारी नागिन वाला लुक देखने को मिला जिसे देख सभी फैंस काफी खुश नजर आए। सिर्फ यही नहीं फैंस मौनी से पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने एकता संग शो साइन किया?

Image

Mouni Roy in Naagin 7 Look

Mouni Roy in Naagin Look: एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस के चेहरे पर हुई सर्जरी को लेकर मजाक बनाया जा रहा है। मौनी का चेहरा फिलर्स की वजह से मुर्झा गया है जिसे देख फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। इस बीच एक ईवेंट से मौनी रॉय की वीडियो सामने आई है जिसका ध्यान लोगों ने खींचा। रेड कार्पेट के लिए सालों बाद मौनी रॉय ने 'नागिन' के किरदार से मिलता जुलता लुक अपनाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए मौनी रॉय का नागिन वाला लुक।

बीती रात मुंबई में एक ईवेंट हुआ जिसमें मौनी रॉय (Mouni Roy) ने भी शिरकत की। इस ईवेंट के लिए मौनी रॉय ने ब्लैक और गोल्डन वर्क बेहद ही खूबसूरत लहना पहना हुआ था। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस ने माथे पर बड़ा सा मांग टीका भी लगाया जिसे देख लोगों को 'नागिन' का किरदार शिवानी याद आ गया। शो के सीजन 1 में एक्ट्रेस ने नागिन का किरदार निभाया था जिसे आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। सालों बाद मौनी का नागिन लुक देख फैंस काफी खुश हुए। हालांकि इस लुक में एक्ट्रेस का चेहरा काफी अजीब नजर आया।

इस वीडियो को देखते ही एक फैन ने मौनी रॉय से सवाल पूछा कि क्या उन्होंने एकता कपूर संग 'नागिन 7' (Naagin 7) साइन कर लिया है? जहां एक तरह लोग मौनी के लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कई उनकी सर्जरी वाले फेस का मजाक बनाते हुए नजर आए। बता दें एकता कपूर इस साल नागिन सीजन 7 टीवी पर टेलिकास्ट कर सकती हैं। कुछ समय पहले शो के लिए ईशा मालवीय का नाम सामने आ रहा था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article