सैनिकों का अपमान दिखाकर कानूनी पचड़े में फंसी Ekta Kapoor की वेब सीरीज, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

Ekta Kapoor in Legal Trouble: एकता कपूर पर कुछ समय पहले आरोप लगाए थे कि उनकी एक वेब सीरीज में भारतीय सैनिकों का अपमान किया गया। ऐसे में मुंबई कोर्ट ने इस मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

ekta kapoor

ekta kapoor

Ekta Kapoor in Legal Trouble: डेली सोप क्वीन एकता कपूर वैसे तो अपनी पर्सनल से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपने बेबाक अंदाज से एकता ने अच्छे अच्छों के छक्के छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अभी कुछ समय पहले एकता कपूर पर मानों मुसीबतों के पहाड़ सा गिर गया है। वेब सीरीज में इंडियन आर्मी को गलत तरीके से पेश करने के चलते मुंबई पुलिस ने एकता कपूर के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए। मुंबई पुलिस अब जल्द ही कोर्ट का आदेश मानते हुए जांच में जुट जाएगी। आखिर क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में जानिए।

एक वेब सीरीज में भारतीय सैनिकों की बेइज्जती करने के चलते मुंबई के बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एकता कपूर (Ekta Kapoor) के खिलाफ जांच के आदेश पुलिस को दिए है। इस शिकायत को दर्ज यूट्यूबर हिन्दुस्तानी भाऊ ने की थी। विकास पाठक उर्फ हिन्दुस्तानी भाऊ ने एकता के साथ-साथ आल्ट बालाजी, जितेंद्र और शोभा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। यूट्यूबर का दावा है कि एक वेब सीरीज में भारती सैनिक को सेक्शुअल एक्टिविट करते हुए दिखाया गया। ऐसे में कई लोगों को हिन्दुस्तानी भाऊ का सपोर्ट भी है।

मई साल 2020 में हिन्दुस्तानी भाऊ ने शिकायत दर्ज कराई थी। ये पहली बार नहीं है एकता कपूर को वेब सीरीज के दौरान अडल्ट कंटेन्ट दिखाने के लिए घेरा गया है। अब ऐसे में देखना होगा इस पूरे केस का नतीजा क्या होने वाला है। कोर्ट का फैसला हिन्दुस्तानी भाऊ और एकता कपूर में से किस के पक्ष में जाएगा। हिन्दुस्तानी भाऊ 'बिग बॉस सीजन 13' में भी नजर आए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टीवी मसाला (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

खुशबू डोगरा author

दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। बॉलीवुड से लेकर टीवी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खबरों को लिखने का शौक रखती हूं। खबरों के लिखने का सिल...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited