Image Source: Colors tv
Bigg Boss 19Salman Khan on Dharmendra: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के इस शो से जुड़े एक बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। सलमान खान कभी शो में काफी गुस्सा नजर आते हैं, तो कभी वो कंटेस्टेंट को समझाते हुए दिखाई देते हैं। सलमान खान के इस शो का वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) एपिसोड काफी चर्चा में बना रहता है। नए वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) को याद करते नजर आए और अपना दुख जाहिर किया।
सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह उनकी कोई मूवी नहीं बल्कि शो बिग बॉस 19 है। बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड वीकेंड का वार में सलमान खान ने धर्मेंद्र के निधन पर खुलकर अपना दुख जाहिर किया और वो मोमेंट देखकर किसी की भी आंखें भर आईं। सलमान खान ने कहा कि 'देश को एक बहुत ही बड़ा झटका लगा है। फैंस को बहुत ही बड़ा झटका लगा है। इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान और सदमा पहुंचा है। मुझे लगता है कि आप समाज रहे हैं मैं किनकी बात कर रहा हूं।' इसके आगे सलमान खान ने कहा कि 'भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। आई विश कि ये हफ्ते का वीकेंड का वार मैं न कर रहा होता।' सलमान खान का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सलमान खान के इस बयान ने फैंस को इमोशनल कर दिया है।
एक्टर सलमान खान शो बिग बॉस 19 के अलावा अपनी मोस्ट अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। सलमान खान इस फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू (Colonel B. Santosh Babu) का किरदार निभा रहे हैं। सलमान खान के धर्मेंद्र को लेकर दिए बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टीवी मसाला (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।