टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Pranit More: कौन हैं बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट Pranit More? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 25, 2025, 04:01 PM IST

Bigg Boss Season 19 Contestant Pranit More Photos, Career, Family Background other Details: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो बिग बॉस 19 में प्रणित मोरे (Pranit More) हिस्सा ले रहे हैं। तो चलिए जानते हैं प्रणित मोरे के बारे में जो स्टैंड-अप कॉमेडियन और रेडियो जॉकी रह चुके हैं।

Image

Image Source: Pranit More Instagram

Bigg Boss Season 19 Contestant Pranit More: प्रणित मोरे (Pranit More) एक मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन, रेडियो जॉकी और कंटेंट क्रिएटर हैं। अब प्रणित मोरे ने सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) धांसू एंट्री मारी है। प्रणित मोरे अपने अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। प्रणित मोरे कई बार अपने स्टैंड-अप में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का भी मजाक बना चुके हैं। इस खबर में हम आपको प्रणित मोरे बारे में हर छोटी से बड़ी जानकारी देने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कौन हैं प्रणित मोरे जिनको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

प्रणित मोरे का जन्म और पढ़ाई

प्रणित मोरे का जन्म मुंबई में हुआ और उनकी जड़ें महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के खेड़ गांव से जुड़ी हैं। उनके पिता स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में कंडक्टर थे जबकि मां हाउसवाइफ हैं। प्रणित ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के केजे सोमैया कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स से पूरी की। उन्होंने बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की डिग्री हासिल की और फिर वेलिंगकर इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट एंड रिसर्च से मार्केटिंग में एमबीए किया। बचपन में प्रणित मोरे पायलट बनना चाहते थे। लेकिन पायलटिंग कोर्स में दाखिला नहीं मिलने पर उन्होंने 6 महीने के लिए एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग कोर्स किया और उसे भी बाद में छोड़ दिया।

Pranit More

Image Source: Pranit More Instagram

प्रणित मोरे के करियर की शुरुआत और कॉमेडी की दुनिया

प्रणित मोरे ने 2013 से 2015 तक एक ऑटोमोबाइल शोरूम में सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम किया। एमबीए के दौरान उन्होंने कैनवस लाफ क्लब के ओपन माइक कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और 'ओपन माइक मावेरिक' का खिताब जीता। यहीं से उनकी कॉमेडी के दुनिया के सफर पर निकल पड़े। 2019 से 2023 तक वो मिर्ची एफएम में रेडियो जॉकी और कंटेंट क्रिएटर रहे। यहां उन्होंने फिल्मफेयर मराठी (Filmfare Marathi) और फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स (Filmfare OTT Awards) जैसे इवेंट्स होस्ट किए। 2023 में रेडियो छोड़कर वो पूरी तरह स्टैंड-अप कॉमेडी में आ गए। उनके सोलो शो 'बाप को मत सिखा' (Baap Ko Mat Sikha) और 'बैक बेंचर' (Back Bencher) ने खूब वाहवाही बटोरी। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं यूट्यूब पर उनके 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

Pranit More

Image Source: Pranit More Instagram

प्रणित मोरे से जुड़े विवाद

फरवरी 2025 में प्रणित उस समय चर्चा में आए जब सोलापुर, महाराष्ट्र में उनके एक शो के बाद 10-12 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दावा किया कि प्रणित ने एक्टर वीर पहाड़िया (Veer Pahariya), जो पॉलिटिशियन सुशीलकुमार शिंदे (Sushilkumar Shinde) के पोते हैं का मजाक बनाया था। इस घटना में प्रणित को चोटें आईं और वेन्यू को नुकसान हुआ। इस विवाद ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में ला दिया। इसके अलावा प्रणित ने अपने स्टैंड-अप शोज में सलमान खान पर भी मजाक बनाए। जिसमें प्रणित सलमान खान के पनवेल फार्महाउस, ड्राइविंग और अवॉर्ड शो स्टेटमेंट्स का जिक्र था।

Pranit More

Image Source: Pranit More Instagram

प्रणित मोरे 'बिग बॉस 19'

'बिग बॉस 19' में प्रणित की एंट्री 24 अगस्त को हुई। शो का थीम 'घरवालों की सरकार' है। सलमान खान ये शो टीवी और ओटीटी दोनों पर देखने को मिलने वाला है। टीवी चैनल कलर्स टीवी पर आप इस शो को देख पाएंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी आप ये शो देख पाएंगे।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article