BGPH: भाबीजी घर पर है एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे सेट पर दिखा रहीं नखरे, सौम्या टंडन से भी नोकझोंक की आईं खबरें?

Bhabiji Ghar Par Hai, Shubhangi Atre: भाबीजी घर पर है की अंगूरी भाभी यानि शुभांगी अत्रे के सेट पर काफी नखरे देखने को मिल रहे हैं और इसी वजह से उनको टेंट्रम क्वीन तक कहा जाने लगा है...

 Bhabiji Ghar Par Hai actress Shubhangi Atre Saumya tandon  Fight on TV show Set?
शुभांगी अत्रे और सौम्या टंडन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भाबीजी घर पर है के सेट से नया अपडेट सामने आया है।
  • खबर है कि शुभांगी अत्रे के इन दिनों सेट पर नखरे देखने को मिल रहे हैं।
  • इसी वजह से शुभांगी अत्रे छोटे परदे की टेंट्रम क्वीन बनती जा रही हैं। 

भाबीजी घर पर है टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे सफल कॉमेडी शो में से एक है। इस शो की वजह से न केवल लीड स्टार्स बल्कि लगभग पूरी कास्ट को काफी पॉपुलैरिटी मिली है। भाबीजी घर पर है से कुछ टाइम पहले खबर आई थी कि अभिनेत्री सौम्या टंडन के शो छोड़ने की संभावना है। अब इसी टीवी शो से जुड़ा एक और नया अपडेट सामने आया है। जो कि भाबीजी घर पर है की अंगूरी भाभी यानि शुभांगी अत्रे के बारे में हैं। शुभांगी अत्रे को लेकर खबर है कि इन दिनों सेट पर उनके काफी नखरे देखने को मिल रहे हैं और इसी वजह से उनको टेंट्रम क्वीन तक कहा जाने लगा है। 

शुभांगी अत्रे और सौम्या टंडन में हुई नोकझोंक
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री शुभांगी अत्रे जो शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही हैं सेट पर को-स्टार्स और प्रोडक्शन हाउस को काफी परेशान कर रही हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री के नखरे शो के सेट पर बढ़ते जा रहे हैं। 

सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री का सौम्या टंडन (अनीता भाभी) के साथ भी झगड़ा हुआ है। पता चला है कि एक आर्ग्युमेंट के दौरान तो शुभांगी अत्रे ने सौम्या टंडन को चुप तक रहने(keep quiet) के लिए कह दिया था। बताया जा रहा है कि शुभांगी अत्रे का अन्य क्रू-मेंबर्स के साथ व्यवहार भी अच्छा नहीं है। हालांकि अबतक इस मामले पर शुभांगी अत्रे और प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। 

शिल्पा शिंदे को शुभांगी अत्रे ने किया रिप्लेस
आपको बता दें, शुभांगी अत्रे ने साल 2016 में भाबीजी घर पर है में अंगूरी भाभी के किरदार में शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया था। शिल्पा शिंदे के शो छोड़ने के बाद अंगूरी भाभी के किरदार के लिए लगभग 80 एक्ट्रेस का ऑडिशन लिया गया था। शुभांगी इससे पहले कॉमेडी सीरियल चिड़ियाघर में भी शिल्पा शिंदे को ही रिप्लेस कर चुकी हैं।   

बेटी के जन्म के बाद शुभांगी अत्रे ने शुरू की एक्टिंग
शुभांगी अत्रे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शादी के बाद की थी। शुभांगी बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। हालांकि, उनकी जल्दी शादी हो गई थी। शुभांगी के पति एक एडवर्टाइजिंग कंपनी में काम करते थे। बकॉल शुभांगी, 'मैंने उनकी कंपनी में एक एड फिल्म शूट की थी। तब फोटोग्राफर ने मुझे फिल्मों में ट्राय करने के लिए कहा। मेरी बेटी के जन्म के बाद मैंने एक्टिंग करना शुरू किया।' साल 2006 में शुभांगी टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी में नजर आई थीं। इसके अलावा वह सीरियल कस्तूरी में नजर आई थीं।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर