Neha Kakkar Aditya Narayan की गोवा बीच से रोमांटिक तस्वीरें वायरल, इंडियन आइडल-11 में दे चुके शादी का शगुन

Neha Kakkar Aditya Narayan Romantic Photos Viral Before Wedding: नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की नई फोटोज वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों गोवा बीच पर टाइम बिताते नजर आ रहे हैं...

Neha Kakkar Aditya Narayan Indian Idol 11 Fame New Song Goa beach Coming Soon Check Both Romantic photos
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण।   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की अक्सर साथ में तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।
  • रियलिटी शो इंडियन आइडल-11 के सेट पर दोनों काफी रोमांटिक केमेस्ट्री शेयर करते दिखते हैं।
  • आदित्य नारायण की तरफ से नेहा कक्कड़ को हाल ही में शगुन की चुनरी भी दी गई है।

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण इन दिनों सुर्खियों में हैं। लगातार खबरें आ रही हैं कि इंडियन आइडल-11 फेम नेहा और आदित्य 14 फरवरी को शादी कर रहे हैं। अब हाल ही में नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की नई फोटोज वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों गोवा बीच पर टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की केमेस्ट्री इन तस्वीरों में बेहद खास दिख रही है।  
दरअसल नेहा कक्कड़ ने ही आदित्य नारायण के साथ वाली ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये फोटोज नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ के अपकमिंग वीडियो सॉन्ग के सेट हैं। इस नए वीडियो सॉन्ग में नेहा और आदित्य भी साथ काम कर रहे हैं। शूटिंग खत्म करने के बाद सभी साथ में फोटोज क्लिक कराते नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nehakakkar) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tonykakkar) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teamindianidol) on

वैसे नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की रियलिटी शो इंडियन आइडल-11 के सेट से अक्सर तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। कुछ दिन पहले नेहा की ब्राइड सनग्लासेस पहने फोटोज सामने आई थीं। वहीं आदित्य सेट पर नेहा का रोज देते नजर आए थे। यही नहीं, दोनों सेट पर कई बार दर्शकों के सामने रोमांटिक गानों पर डांस भी करते दिखते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teamindianidol) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teamindianidol) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teamindianidol) on

हाल ही में आदित्य नारायण की तरफ से नेहा कक्कड़ को इंडियन आइडल-11 के सेट पर शगुन की चुनरी भी दी गई। आदित्य सेट पर ही नेहा को ये चुनरी ओढ़ाते हुए दिखे थे। इस दौरान भी दोनों की केमेस्ट्री काफी खूबसूरत दिखी थी। वैसे आपको बता दें, इंडियन आइडल के सेट पर आदित्य के पेरेंट्स भी आ चुके हैं। उन्होंने लाइव शो में अपनी रजामंदी बताई थी और नेहा कक्कड़ के सामने बहू बनने का भी प्रस्ताव रखा था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर