Naagin 4 Spoiler: वृंदा का सच्चा प्यार बनेगा देव का रक्षा कवच, नयनतारा जानें कैसे लेगी इंतकाम

टीवी मसाला
Updated Dec 18, 2019 | 16:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Naagin 4 Spoiler Alert: नयनतारा जल्द से जल्द देव पारेख के परिवार से अपना बदला लेना चाहती है। नागिन-4 के अपकमिंग एपिसोड में मेकर्स भी इसे और दिलचस्प बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Naagin 4 Spoiler Alert brinda Dev love Story start And Nayantara Revenge war on
नागिन-4।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-4 के अपकमिंग एपिसोड में मेकर्स बड़ा धमाका करने वाले हैं।
  • नयनतारा जहां देव के घर में लगातार घुसने की प्लानिंग कर रही है।
  • इधर वृंदा और देव की दोस्ती फिर प्यार की शुरुआत देखने को मिलेगी।

छोटे परदे का मोस्ट अवेटेड सीरियल नागिन-4 शुरू हो चुका है। पहले ही 2 एपिसोड में मेकर्स ने जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा और भरपूर ट्विस्ट डाले हैं। सीरियल के तीनों लीड स्टार निया शर्मा(वृंदा), जैसमीन भसीन(नयनतारा) और विजयेंद्र कुमेरिया(देव पारेख) की ग्रांड एंट्री हो चुकी है। वहीं नयनतारा ने अपने पिता के कातिलों और मां की सालों पुरानी प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए जाल बुनना शुरू कर दिया है। नयनतारा जल्द से जल्द देव पारेख के परिवार से अपना बदला लेने वाली हैं। 
नागिन-4 के अपकमिंग एपिसोड में मेकर्स भी बड़ा धमाका कर इसे और दिलचस्प बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। कहानी में जैसा कि देव लंबे टाइम बाद अपनी फैमिली के पास इंडिया आ गया है। वहीं पहले ही नयनतारा ने देव के घर में एंट्री की प्लानिंग कर ली है। नयनतारा अपने मकसद को अंदाम देने के लिए किसी भी तरह से पारेख फैमिली में घुसना चाहती हैं। आने एपिसोड्स में आप देखेंगे कि कैसे देव की बर्थडे पार्टी में नयनतारा शामिल होगी। वो पूरी कोशिश करेगी कि उसके हुस्न का जादू देव पर चल जाए। लेकिन इस पार्टी में देव के बचपन की दोस्त वृंदा भी होगी, जो कि उसकी ढाल है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on


सालों बाद देव से मिलकर वृंदा की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा क्योंकि ये बपचन का प्यार है। वहीं बदला लेने की आग में जल रही नयनतारा पारेख फैमिली के उत्तराधिकारी देव को निशाना बनाएगी। लेकिन वृंदा ही वो शख्स है जो देव के लिए कवच का काम करेगी। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on


अब देखना ये है कि नागिन-4 में वृंदा आखिर नागिग के बुरे इरादों से देव को बचाएगी कैसे? क्या वृंदा भी एक इच्छाधारी नागिन है या आम इंसान है, क्या उसके पास भी नयनतारा की तरह शक्तियां हैं। ये राज अभी तक खुला नहीं है और ना ही वृंदा बनीं निया शर्मा का नागिन लुक सामने आया है। वैसे इस राज को जानने के लिए आपको करना पड़ेगा नागिन-4 के अपकमिंग एपिसोड का इंतजार।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर