बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। अब मलाइका जल्द ही डांस रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस के सीजन 7 को जज करती नजर आएंगी। हालांकि मलाइका इस शो को केवल एक ही हफ्ते जज करती दिखेंगी।
दरअसल इस शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जज कर रही हैं जिसके लिए उन्हें लगभग हर हफ्ते लंदन से भारत आना पड़ता है, लेकिन पिछले हफ्ते करीना शूट के लिए भारत नहीं आ पाईं। करीना की जगह उनकी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा इस ने जज के तौर पर करीना की कमी पूरी की। हाल ही में इस शो से मलाइका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो डांस इंडिया डांस के सेट पर डांस करती नजर आ रही हैं।
मलाइका ने यह वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वो फिल्म हाउसफुल- 2 के अपने मशहूर गाने अनारकली डिस्को चली पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'डांस इंडिया डांस को जज करने के लिए एक्साइटेड हूं।' मलाइका के फैंस उन्हें शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि इस शो में मलाइका अपने सबसे मशहूर गाने छईंया छईंया पर डांस करती भी नजर आएंगी। मालूम हो कि इस शो को करीना कपूर के साथ बॉस्को और रफ्तार भी जज कर रहे हैं।
इस लुक में नजर आईं मलाइका
मलाइका ने कुछ दिनों पहले अपने इस लुक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिसमें वो थाई- हाई स्लिट खूबसूरत स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का फ्रिल नेक डिजाइन टॉप पहना है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट हील्स पहनी। इस लुक में मलाइका बहुत खूबसूरत लग रहीं थीं।
करिश्मा भी कर चुकी हैं जज
इससे पहले करीना की जगह करिश्मा कपूर भी इस शो को जज कर चुकी हैं। करिश्मा यहां पिंक कलर के खूबसूरत गाउन में पहुंचीं थीं। अब वो डांस रिएलिटी शो में आएं और डांस ना करें ऐसा भला कैसे हो सकता था, इस शो में करिश्मा ने सोना कितना सोना है गाने पर डांस किया था।
Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।