बिग बॉस 13 के विनर से ज्यादा है खतरों के खिलाड़ी 10 के इस कंटेस्टेंट की फीस, जानें कितना ले रहे पैसा

Karan Patel Fees: टीवी एक्टर करण पटेल खतरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक वो इस सीजन के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट बन गए हैं।

Karan Patel
Karan Patel 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर करण पटेल खतरों के खिलाड़ी 10 में नजर आएंगे
  • बताया जा रहा है कि करण इस सीजन के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट हैं
  • करण की फीस बिग बॉस 13 के विनिंग अमाउंट से भी ज्यादा है

टीवी के सबसे पसंदीदा रिएलिटी शो में से एक खतरों के खिलाड़ी का 10वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है और पिछले कुछ समय से चर्चा में है। फैंस भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। खतरों से भरे इस शो में टीवी एक्टर करण पटेल भी नजर आएंगे। करण टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बते में रमन भल्ला का रोल निभकर अपनी पहचान बना चुके हैं। 

करण पटेल खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में नजर आने वाले 10 खिलाड़ियों में से एक होंगे। खबरों की मानें तो वो इस सीजन के सबसे महंगे एक्टर हैं, जो हर एपिसोड के लिए 5-6 लाख रुपये लेंगे। एक वेबसाइट के मुताबिक, 'इसके स्पेशल एडिशन के करीब 10 एपिसोड होंगे जिनकी शूटिंग बुलगारिया में होगी। करण जो कि इस शो का हिस्सा होंगे वो एक एपिसोड के करीब 6 लाख रुपये लेंगे जिसके चलते उनकी फीस करीब 60-70 लाख रुपये होगी।' मालूम हो कि यह बिग बॉस 13 के विनर को मिलने वाली प्राइज मनी से भी ज्यादा है। बिग बॉस के विनर को 50 लाख रुपये दिए गए हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#SMILE ? is the only #Disease that’s worth #Spreading so lets make it an #Epidemic ....! A post shared by Karan Patel (@karan9198) on

 

खतरों के खिलाड़ी 22 फरवरी, 2020 को शुरू हा रहा है जिसे डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। बता दें कि करण आखिरी बार टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें में रमन भल्ला के रोल में नजर आए थे जिसमें उन्होंने करीब पांच साल तक काम किया था। करण द्वारा निभाए गए रमन भल्ला के रोल को काफी पसंद किया गया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Patel (@karan9198) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Patel (@karan9198) on

 

वहीं करण की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 3 मई 2015 को उन्होंने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी की थी। इसके बाद पिछले साल दिसंबर में दोनों पेरेंट्स बने और उनके घर बेटी मेहर का जन्म हुआ। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर