कसौटी जिंदगी की के 'अनुराग' सिजेन खान करने वाले हैं शादी, बिरयानी खाने के बाद किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज

Kasauti Zindagi Kay 2: टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की के अनुराग यानी सिजेन खान शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानिए कौन है सिजेन की होने वाली वाइफ और कैसे किया प्रपोज...

Cezane Khan
Cezanne Khan 
मुख्य बातें
  • कसौटी जिंदगी की के अनुराग यानी सिजेन खान शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
  • सिजेन खान ने बताया कि लड़की अमरोहा यूपी से है।
  • सिजेन ने बिरयानी खाते हुए लड़की को प्रपोज किया था।

मुंबई. टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' के अनुराग यानी सिजेन खान जल्द ही अपनी लाइफ की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। 43 साल के एक्टर जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सिजेन खान ने बताया कि वह तीन साल से एक लड़की को डेट कर रहे हैं। बकौल एक्टर, 'मैं उसे तीन साल से डेट कर रहा हूं। वो अमरोहा की रहने वाली है।' 

सिजेन खान ने बताया कि 'पहले हमारी शादी का प्लान साल 2020 के अंत में था। कोरोना के कारण हमें इसे टालना भी पड़ा। सिजेन के मुताबिक वो बहुत सिंपल और फन लविंग हैं। मैं उसके साथ काफी खुश हूं।'

बिरयानी खाते हुए किया प्रपोज 
सिजेन खान ने बताया कि उनकी अपनी मंगेतर से पहली मुलाकात एक म्युचुअल फ्रेंड के जरिए हुई थी। सीजन ने कहा कि वह उसके खाना बनाने की बेहद तारीफ किया करता था।  

बकौल सिजेन खान 'मैं पूरी दुनिया में घूमा हूं और हर तरह का खाना खाया है। ऐसे में मुझे कोई उम्मीद नहीं थी। लेकिन बिरयानी से मुझे काफी इम्प्रेस किया। डिनर के बाद, मैंने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया।'

श्वेता तिवारी ने लगाए थे आरोप 
कसौटी जिंदगी में अनुराग और प्रेरणा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। शो के दौरान सिजेन खान और श्वेता तिवारी के अफेयर की खबरें भी आई थी। श्वेता ने सिजेन पर आरोप लगाया था कि वह ऐसी अफवाहें उड़ा रहे हैं। 

श्वेता तिवारी ने कहा था कि वह सिजेन पर मानहानि का केस करने वाली हैं। आपको बता दें कि सिजेन खान को बाद में हितेन तेजवानी ने रिप्लेस किया था। साल 2018 में कसौटी जिंदगी की का दूसरा सीजन शुरू हुआ था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर