Bigg Boss 14: Nikki Tamboli रहेंगी कंफर्म कंटेस्टेंट, जान कुमार सानू ने जीता सीजन का पहला लग्जरी बजट टास्क

Bigg Boss 14 17 October 2020 Episode Highlights: बिग बॉस सीजन 14 का आज का एपिसोड में इस सीजन का पहला लग्जरी टास्क जान कुमार सानू ने जीता। निक्की तंबोली कंफर्म कंटेस्टेंट रहेगी।

Jaan Kumar Sanu, Nikki Tamboli
Nikki Tamboli 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 14 के आज के एपिसोड में पहला लग्जरी बजट टास्क हुआ।
  • निक्की तंबोली कंफर्म कंटेस्टेंट का खिताब बचाने में कामयाब रही हैं। 
  • जान कुमार सानू ने सीजन 14 का पहला लग्जरी बजट टास्क जीता।

मुंबई. बिग बॉस सीजन में हर शनिवार को वीकेंड का वार होता है,जिसमें सलमान खान आकर घरवालों से बात करते हैं। सलमान खान शो में नहीं पहुंचे। वहीं, आज के एपिसोड में निक्की तंबोली कंफर्म कंटेस्टेंट का खिताब बचाने में कामयाब रही हैं। 

आज के एपिसोड में  ज्यादातर घरवाले निक्की तंबोली के खिलाफ हो गए हैं। हालांकि, पवित्रा पुनिया और निशांत ने निक्की तंबोली को सपोर्ट किया है। वहीं, बिग बॉस सीजन 14 का आज पहला लग्जरी बजट टास्क हुआ।

सीनियर सिद्धार्थ शुक्ला और अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक के बीच जमकर बहस हुई। दूसरी तरफ राहुल वैद्य और पवित्रा पुनिया भिड़ गए हैं। हालांकि, बाद में पवित्रा और राहुल के बीच सुलह हो गई। 
  

Bigg Boss 14 17 October 2020 Highlights

  1.  किचन ड्यूटी को लेकर रुबीना दिलैक और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच बहस हो गई। सिद्धार्थ ने कहा कि जिन्हें खाना बनाना नहीं आता वो लोगों को खाना बनाने में मदद करेगा। इस पर अभिनव शुक्ला को गुस्सा आ गया। आखिर में ये तय हुआ कि जो खाना बनाएगा वही, सब्जी काटेगा।
  2.  किचन की साफ-सफाई को लेकर राहुल वैद्य और पवित्रा पुनिया के बीच जमकर बहस हुई। पवित्रा पुनिया ने निशांत और जान से कहा कि अगर कोई अंडा बनाता हैं तो उसके बाद किचन की साफ-सफाई करे। राहुल को लगा कि पवित्रा उनके बारे में बात कर रही है। राहुल ने कहा कि वह सीधे उनसे ही बात करें।  
  3.  बिग बॉस 14 के पहले लग्जरी टास्क के तहत राहुल वैद्य और जान कुमार सानू को एक म्यूजिकल कंसर्ट देना था। जान कुमार सानू और राहुल में से जिसे सबसे ज्यादा घरवाले सपोर्ट करेंगे वो ये टास्क जीत जाएगा।  टास्क जीतने वाला सदस्य विरोधी सदस्य के अलावा कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ उस तोहफे को शेयर कर सकता है।
  4.  जान कुमार सानू ने ज्यादातर अपने पिता कुमार सानू के गाने गाए। जान ने निक्की तंबोली के लिए दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाया। जान ने बताया कि ये गाना उनके पिता ने उनकी मां को डेडिकेट किया था।  
  5.  घर के ज्यादातर सदस्यों ने जान को सपोर्ट किया, इसके बाद वह इस लग्जरी टास्क के विनर बन गए। जान ने लग्जरी बजट हैंपर निशांत मलखान, निकी तंबोली, एजाज खान और शहजाद देओल के साथ शेयर किया।
  6. टास्क के बाद बिग बॉस ने सभी फ्रेशर्स को कहा कि वह आपसी सहमति से तय करें कि क्या निक्की तंबोली के पास कंफर्म का टैग होना चाहिए या नहीं। बिग बॉस ने कहा कि निक्की चाहे तो खुद का बचाव कर सकती हैं। 
  7.  रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला निक्की के खिलाफ थे। वहीं, जैसमीन भसीन ने कहा कि निक्की का असली रंग अलग है। वह उन्हें मिल रहे विशाषाधिकारों का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। इसके अलावा निक्की की भाषा भी बहुत खराब है। ऐसे में उन्हें कंफर्म सदस्य नहीं रहना चाहिए।
  8. जान कुमार सानू भी निक्की के खिलाफ नजर आए। उन्होंने कहा कि निक्की कई बार ऐसे शब्द बोल देती हैं जिसे वापस नहीं लिया जा सकता है। इसके अलावा कंफर्म सदस्य होने के बाद उनमें अहंकार भी आ गया है।  वहीं, निक्की रुबीना और अभिनव को अपना वोट बदलने के लिए मानने लगी।    
  9. पवित्रा पुनिया, निशांत और एजाज ने निक्की को सपोर्ट किया। पवित्रा ने कहा कि निकी अगर अपने बर्ताव को बदलने के लिए प्रॉमिस करें तो वो उनके लिए वोट करेंगी। इसके अलावा एजाज के मुताबिक निक्की कंफर्म रहना डिजर्व करती हैं। 
  10.  बिग बॉस ने आखिर में एजाज खान से सभी घरवालों से उनका फैसला पूछा। एजाज ने बताया कि घरवालों में इसे लेकर कोई आपसी सहमति नहीं बनी है। ऐसे में निक्की तंबोली कंफर्म सदस्य बनी हुई हैं। 

Image

Image

बिग बॉस का दूसरा हफ्ता खत्म होने के साथ ही घर के अंदर निशांत, निक्की और जान कुमार सानू की दोस्ती में दरार आती हुई दिखी। वहीं, घरवालों को अपने खिलाफ देखकर निक्की दुखी हो गईं। अब देखना है कि रविवार को सलमान खान वीकेंड का वार में कैसे सीन को पलटने वाले हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर