जन्म के 12 दिन बाद अनीता हसनंदानी ने दिखाया बेटे का चेहरा, शेयर किया 'धमाकेदार' वीडियो

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी ने बेटे आरव के जन्म के 12 दिन बाद उनका चेहरा। उन्होंने सोशल मीडिया पर खास वीडियो शेयर कर बेटे की तस्वीर दिखाई।

Anita Hassanandani With Husband Rohit Reddy and Son Aaravv
Anita Hassanandani With Husband Rohit Reddy and Son Aaravv 
मुख्य बातें
  • अनीता हसनंदानी ने शेयर की बेटे आरव की पहली फोटो।
  • अनीता ने साल 2013 में की थी बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी।
  • अनीता और रोहित ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो।

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी 09 फरवरी को पेरेंट्स बने थे और उनके घर बेटे आरव का जन्म हुआ था। बेटे के जन्म के बाद दोनों लगातार आरव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे लेकिन उनका चेहरा अब तक नहीं दिखाया था। लेकिन अब दोनों ने एक वीडियो शेयर कर बेटे की पहली झलक दिखाई है। 

शेयर किया ये वीडियो

अनीता और रोहित ने एक क्यूट वीडियो शेयर करते हुए आरव की पहली तस्वीर शेयर की। इस वीडियो में अनीता के बेबी बंप पर बॉम्ब बना नजर आ रहा है जिसे रोहित जलाते हैं और वो बम फट जाता है जिसके बाद अनीता और रोहित आरव को गोद में लिए नजर आते हैं। इस वीडियो को शेयर कर रोहित ने लिखा, 'और हमारा बेटा आरव आ चुका है।' रोहित ने जैसे ही ये वीडियो शेयर की उसपर फैंस और सेलेब्स के कमेंट आने लगे। दोनों के पोस्ट पर मौनी रॉय, हिना खान, अंकिता लोखंडे, सुरभि ज्योति, करणवीर बोहरा, किश्वर मर्चेंट, राज कुंद्रा, रुसलान मुमताज और अंकिता भार्गव ने कमेंट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa)

7 साल पहले की थी शादी

मालूम हो कि अनीता हसनंदानी ने साल 2013 में रोहित से शादी की थी। शादी के सात साल बाद साल 2020 के अक्टूबर महीने में फैंस को यह जानकारी दी कि वो मां बनने वाली हैं। यह पहली बार था जब अनीता ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। इसके बाद से अनीता ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रोहित संग कई तस्वीरें शेयर कीं। 

इन सीरियल्स में किया काम

अनीता के एक्टिंग करियर की बात करें तो वो फिल्मों से लेकर कई टीवी शोज तक में काम कर चुकी हैं। हालांकि, अनीता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन वह टीवी इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने में सफल रही हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर कई पॉपुलर शो किए हैं, जिनमें कभी सौतन कभी सहेली, कोई अपना सा, कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन, ये हैं मोहब्बतें, कव्यांजली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसम से जैसे शोज शामिल हैं। उन्होंने नागिन-3 और नागिन 4 में भी काम किया है।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर