श्र‍िया सरन की वेब सीरीज 'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर हुआ रिलीज, जानें कब और कहां दस्तक देगी ये सीरीज

Space Gen Chandrayan teaser out: TVF अब एक एक नई सीरीज लेकर आ रहा है, जिसमें भारत के चांद पर पहुंचने का सफर दिखाया जाएगा। आज 'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर आउट हो गया। इसमें श्र‍िया सरन और नकुल मेहता जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। 'स्पेस जेन चंद्रयान' में दिखाया जाएगा कि भारत कैसे चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा। 'स्पेस जेन चंद्रयान' का टीजर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर गदगद हो गए हैं। बता दें कि ये वेब सीरीज जियो हॉटस्टार पर 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited