Image Source: IMDb
Dharmendra Work Free For Punjabi Movies: बॉलीवुड के फेमस स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र इस दुनिया को अलविदा कह गए। धर्मेंद्र के इस दुनिया से जाने के बाद से फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक काफी उदास नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स धर्मेंद्र जी से जुड़ी अपनी यादें शेयर कर रहे हैं। डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने भी धर्मेद्र से जुड़ा एक किस्सा बताया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। अनिल शर्मा का इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है, तो चलिए जानते हैं अनिल शर्मा ने क्या धर्मेंद्र जी के बारे में क्या खुलासा किया है।
डायरेक्टर अनिल शर्मा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि अभी हाल ही में अनिल शर्मा का दिया एक इंटरव्यू है, जिसमें वो धर्मेंद्र जी को लेकर एक बड़ा खुलासा करते नजर आए। Vickey Lalwani को दिए इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने कहा कि 'धरम जी ने हर किसी के साथ फिल्म की है, हर तरह की फिल्में की हैं। उन्होंने बहुत सारे लोगों की मदद की। लोग रात 9 बजे के बाद उनसे कहते थे कि उनकी पंजाबी फिल्म के लिए कुछ सीन कर दो, तो वो दिन का काम खत्म करके पंजाबी फिल्म के लिए शूटिंग करते थे।' उन्होंने आगे कहा, 'लोग कहते थे ‘पाजी, मेरा घर चल जाएगा, मेरी पिक्चर बिक जाएगी।’ धरम जी वो सारी फिल्में फ्री में कर देते थे। वो लोगों से कहते कि जहां मैं शूटिंग कर रहा हूं, वहीं आ जाओ, दो-चार घंटे काम कर लेंगे।'
इसी इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र जी से जुड़ा एक और खुलासा किया। अनिल शर्मा ने कहा कि 'मैं उनके घर गया था। वो रिकवर कर रहे थे। आंखें खोलते थे, हाथ भी हिलाते थे। वो ठीक हो रहे थे और डॉक्टर कह रहे थे कि धरम जी बहुत स्ट्रॉन्ग आदमी हैं। डॉक्टरों ने भरोसा दिलाया था कि वो ठीक हो जाएंगे और हॉस्पिटल में भी ऐसा ही लग रहा था। लेकिन उम्र अपना असर दिखाती ही है उससे लड़ा नहीं जाता। सबको उम्मीद थी, हम सब सोच रहे थे कि 8 दिसंबर को उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे।'