Toaster Movie Review: पेस बरकरार नहीं रख पाई फिल्म, सान्या मल्होत्रा की एक्टिंग ने किया निराश

Toaster Movie Review: एक्टर राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म टोस्टर आज यानी 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने के प्लान बना रहे हैं, तो ये रिव्यू आपके काफी काम आने वाला है।

AbhayAuthored by: AbhayUpdated Apr 15 2026, 18:14 IST

​Toaster

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

2.5

toaster movie review: film fails to maintain its pace, sanya malhotra acting disappoints

टोस्टर मूवी रिव्यू (Image Source: Netflix)

Toaster Movie Review: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की डार्क कॉमेडी फिल्म टोस्टर आज यानी 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म टोस्टर ने रिलीज होते ही ओटीटी पर धमाल मचा दिया है। फिल्म टोस्टर को लेकर खूब बात हो रही है। फिल्म टोस्टर में राजकुमार राव एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म टोस्टर के डायरेक्टर हैं विवेक दास चौधरी है। इसमें अभिषेक बनर्जी और अर्चना पुरान सिंह जैसे कलाकार भी हैं। ये कहानी एक कंजूस आदमी की है जो शादी के तोहफे में दिया टोस्टर वापस लाने के चक्कर में पागलपन भरी घटनाओं में फंस जाता है। फिल्म कॉमेडी और थ्रिलर का मिक्स है

फिल्म की कहानी क्या है?

कहानी रामाकांत (राजकुमार राव) और उसकी पत्नी शिल्पा (सान्या मल्होत्रा) की है। रामाकांत बहुत कंजूस है, छोटी-छोटी बातों में भी पैसे बचाने की कोशिश करता है। एक रिश्तेदार की शादी में दोनों को जाना होता है। रामाकांत सोचता है कि सस्ता परफ्यूम गिफ्ट कर देंगे, लेकिन शिल्पा कहती है कि महंगा तोहफा देना चाहिए। आखिर में वो 4999 रुपये का टोस्टर खरीदकर गिफ्ट कर देते हैं। लेकिन शादी एक दिन में ही कैंसल हो जाती है। रामाकांत को ये बात इतनी खटकती है कि वो टोस्टर वापस ले आने का प्लान बनाता है। वो इसके लिए बहुत दूर तक जाता है और पागलपन भरी हरकतें करता है।