Dacoit Movie Review: प्रेडिक्टेबल है 'डकैत' की कहानी, अदिवी-मृणाल भी नहीं बचा पाए लाज

Dacoit Movie Review: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में अनुराग कश्यप का भी एक छोटा मगर धांसू रोल देखने को मिलने वाला है। अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो इस रिव्यू को आपको एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए।

AbhayAuthored by: AbhayUpdated Apr 10 2026, 16:10 IST

Dacoit

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

2.5

dacoit review: adivi sesh-mrunal thakur starrer heist film fails to sustain momentum before igniting thrill

डकैत फिल्म का रिव्यू (Pic Credit: IMDb)

Dacoit Movie Review: डकैत: एक प्रेम कथा आज यानी 10 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म तेलुगु-हिंदी दोनों भाषाओं में आई है। मुख्य किरदार में हैं अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर है। डायरेक्टर हैं शनैल देओ और फिल्म में अनुराग कश्यप भी छोटे रोल में हैं। फिल्म में लव स्टोरी के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी जमकर देखने को मिलने वाले हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखने के प्लान कर रहे हैं, तो ये रिव्यू आपके काफी काम आने वाला है। इस खबर में हम आपको फिल्म की अच्छी और बुरी बातें भी बताने वाले हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

कहानी 2005 से शुरू होती है। हरि (अदिवी शेष) एक गरीब परिवार से है और सरस्वती (मृणाल ठाकुर) अमीर ऊंची जाति की लड़की है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। लेकिन एक घटना के बाद हरि को झूठे आरोप में जेल हो जाती है। सालों बाद 2021 में हरि जेल से भाग निकलता है और बदला लेने निकलता है। तब वो सरस्वती से फिर मिलता है, जो अब शादीशुदा है और मुश्किल में फंसी हुई है। कहानी में एक बड़ा हीस्ट भी जुड़ जाता है, जो सरस्वती के पति की बीमारी और अस्पताल की भ्रष्टाचार से जुड़ा है। फिल्म में समय-समय पर फ्लैशबैक आते हैं, जो कहानी को जोड़ते हैं। ये रोमियो-जूलियट जैसी लव स्टोरी से शुरू होकर बदले और एक्शन की तरफ मुड़ जाती है। लेकिन कई जगह प्लॉट प्रेडिक्टेबल लगता है।