Citadel 2 Web Series Review: प्रियंका चोपड़ा की सीरीज सिटाडेल 2 रिलीज हो गई है। सीरीज में पहले से ज्यादा एक्शन और ग्लैमर देखने को मिलने वाला है। लेकिन लंबे एपिसोड बोर करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं इस सीरीज में क्या खास और क्या बुरा।
Image Source: Citadel Series
Citadel 2 Web Series Review: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की सीरीज सिटाडेल के पहले सीजन ने धमाल मचा दिया था। अब सीरीज सिटाडेल का दूसरा सीजन भी रिलीज हो गया है। सिटाडेल सीजन 2 एक हाई बजट स्पाई थ्रिलर सीरीज है जो अमेजन प्राइम वीडियो पर 6 मई 2026 को रिलीज हुई। इस बार सीरीज में 7 एपिसोड देखने को मिलने वाले हैं। इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा के साथ रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टुच्ची अहम रोल निभा रहे हैं। सीरीज में पहले सीजन वाले किरदारों को ही दिखाया गया है, एक नई स्टोरी के साथ। सीरीज में प्रियंका चोपड़ा में नादिया सिंह का रोल किया है, जो एक फीमेल स्पाई है। अगर आप भी इस सीरीज को देखने को प्लान कर रहे हैं, तो ये रिव्यू आपके काफी काम आने वाला है।
सीरीज की स्टोरी पहले सीजन के ठीक बाद शुरू होती है। सिटाडेल एजेंसी तबाह हो चुकी है। नादिया सिंह जर्मनी में अपनी बेटी के साथ शांत जिंदगी जी रही है। लेकिन अचानक उन पर अटैक हो जाता है, जिससे पता चलता है कि खतरा अभी खत्म नहीं हुआ। मेसन केन भी अपनी नई लाइफ जी रहे हैं। बर्नार्ड ओरलिक पाउलो ब्रागा की हिरासत में है। वो भी वापस आता है। स्टोरी नॉन-लीनियर है। सीरीज का मेन फोकस गद्दर, नई धमकी, फैमिली और स्पाई मिशन पर। इस बार सीरीज में ट्विस्ट्स, सरप्राइज और ग्लोबल एक्शन पहले से ज्यादा देखने को मिलने वाले हैं। सीरीज में कई ऐसे सवालों के राज खुलते है जिसका इंतजार फैंस सीरीज सिटाडेल को देखने के बाद से था।
इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा है। प्रियंका चोपड़ा पूरी सीरीज की जिम्मेदार अपने कंधों पर लिए हुई हैं। उनकी एंट्री, एक्शन और इमोशंस कमाल के हैं। एक्शन सीक्वेंस पहले से बेहतर हैं फाइटिंग, चेज और स्टंट्स देखने लायक। लोकेशंस बहुत खूबसूरत हैं, सिनेमैटोग्राफी और विजुअल्स धांसू है। स्टेनली टुच्ची का रोल से ज्यादा मजबूत है। कुछ मोमेंट्स में फैमिली ड्रामा और स्पाई थ्रिल अच्छे से मिक्स होते हैं। मां बेटी के सीन्स आपको इमोशनल करने वाले हैं।
सीरीज काफी स्लो पेस वाली है। 40 मिनट के एपिसोड भी लंबे लगते हैं। ट्विस्ट्स प्रेडिक्टेबल हो जाते हैं और लॉजिकल गैप्स काफी हैं। रिचर्ड मैडेन का रोल अच्छा है लेकिन स्क्रिप्ट उन्हें पूरा जस्टिस नहीं दे पाती। केमिस्ट्री लीड्स के बीच क्रैकलिंग नहीं है, जो स्पाई थ्रिलर के लिए जरूरी होता है। एक्शन कभी-कभी रिपिटिटिव लगते है। पहले सीजन की तरह इस बार भी स्टाइल और ग्लैमर पर ज्यादा भरोसा किया गया है। सीरीज में कई बार परिवार की स्टोरी और एक्शन सीन्स का मेल नहीं बन पाता, जिसकी वजह से स्टोरी बोर कर देती है।
अगर आपको स्पाई थ्रिलर पसंद हैं, प्रियंका चोपड़ा की एक्शन वाली अवतार देखना अच्छा लगता है और बड़े स्केल की इंटरनेशनल सीरीज पसंद है तो एक बार ट्राई कर सकते हो। प्रियंका की परफॉर्मेंस और एक्शन सीक्वेंस दिल खुश कर देंगे। लेकिन अगर आप टाइट, फास्ट पेस्ड और स्मार्ट स्टोरी वाली थ्रिलर चाहते हो तो ये सीरीज आपको बोर कर सकती है।