Chhaava Movie Review: शेर की तरह दहाड़ लगाकर विक्की कौशल ने दी करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस, अक्षय खन्ना ने लूटी लाइमलाइट

​Chhaava Movie Review: विक्की कौशल की फिल्म छावा आज यानी 14 फरवरी को रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। अब छावा को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अगर आप भी छावा देखना का मन बना रहे हैं तो आपको एक बार ये रिव्यू पढ़ लेना चाहिए।

क्रिटिक्स रेटिंग

3.5

Drama

Chhaava Movie Review

Chhaava Movie Review

कास्ट एंड क्रू

vickky kaushal

rashmika mandanna

Chhaava Movie Review: विक्की कौशल की फिल्म छावा आज यानी 14 फरवरी को रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। अब छावा को काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। छावा को देखने के बाद फैंस का कहना है कि विक्की कौशल ने अपनी लाइफ की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। छावा छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी बयां करती है, जिसका किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। यह फिल्म मराठा योद्धा राजा की बहादुरी, संघर्ष और विरासत को दर्शाती है। इस फिल्म में महारानी येसुबाई का रोल रश्मिका मंदाना ने निभाया है। वहीं खतरनाक औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं।
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ की कहानी वीरता का परिचय देती। कहानी कुछ ऐसी थी कि छत्रपति शिवाजी महाराज के निधन के बाद मुगलों के औंसले बुलंद होने लगे थे। उनके नापाक इरादे और लोगों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे थे। शिवाजी चले गए थे लेकिन, जगलों में अपनी सोच को छोड़ गए थे। छावा संभाजी महाराज थे, जो शिवाजी के बेटे थे। छत्रपति शिवाजी महाराज उनको छावा कहते थे। जब मुगल साम्राज्य के जुल्म और अत्याचार लोगों पर बढ़ चुके थे तो उसी समय संभाजी महाराज के साहस और वीरता ने औरंगजेब का तख्त हिलाकर रख दिया था।
परफॉर्मेंस
विक्की ने अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है, जिसमें उनकी तीव्रता झलकती है। उनकी एक्टिंग, डॉयलॉग स्टंट और भावनात्मक रूप से सभी चीज परफेक्ट है और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। कई सीन्स में एक्टर की काजल से लथपथ आंखों, खून से लथपथ चेहरे और जीत की भूख लोगों को दीवाना बना रही है। उनका डॉयलॉग " सांप के बच्चों को तलवार से नहीं, उंगली से मरते हैं।" फैंस का दिल जीत रहे हैं। मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान द्वारा निर्मित छावा फैंस को काफी पसंद आ रही है। रश्मिका महारानी येसुबाई का किरदार खूबसूरती से निभा रही हैं। एक्ट्रेस रानी की भूमिका में फिट बैठ रही हैं, लेकिन उनकी भावनात्मक गहराई थोड़ी कमज़ोर पड़ी हुई नजर आ रही है। अक्षय खन्ना औरंगजेब के किरदार में बेहद शानदार लग रहे हैं। एकदम खतरनाक। उनका रोल देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं।
म्यूजिक
फिल्म छावा के बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक की बात की जाए तो ए आर रहमान ने इसका शानदार म्यूजिक तैयार किया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। उनके म्यूजिक के साथ फिल्म के हर सीन में चार चांद लग गए हैं।
फिल्म देखें या नहीं
फिल्म ‘छावा’ को देखना चाहिए या नहीं। तो इसका जवाब है देखना चाहिए। अगर आपको पीरियड फिल्म पसंद है तो आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। मेकर्स ने इस फिल्म के साथ न्याय किया है। इसे बेहज अच्छे तरीके से ट्रीट किया है। आपको इस फिल्म को मिस नहीं करना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मूवी रिव्यू (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आर्टिकल की समाप्ति

मोर मूवी रिव्यु

Kanneda Review पंजाबी रैपर से ड्रग डीलर बने परमिश वर्मा जानिए कैसा है क्राइम-ड्रामा का रिव्यू

क्रिटिक्स रेटिंग

2.5

Jul 2, 2021

Tumko Meri Kasam Movie Review विक्रम भट्ट की मास्टरपीस देश के नाउम्मीद लोगों के मन में मां-बाप बनने का सपना जगाने वाले हीरो की कहानी

adah sharma,isha deol,ishwak singh,anupam kher

क्रिटिक्स रेटिंग

3.5

Jul 2, 2021

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited