मुंबई. साल 2017 में आई हॉरर फिल्म IT ने दर्शकों को काफी डराया था। हालांकि, फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब IT के दूसरे पार्ट IT-Chapter 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसी के साथ 'पेनीवाइज़ द क्लाउन' 27 साल बाद वापस लौट आया है।
IT- Chapter Two 6 सितंबर को रिलीज होगी। ये फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। ट्रेलर के मुताबिक 27 साल पूरे होने के बाद एक बार फिर पेनीवाइज द क्लाउन का भूत वापस लौट आया है।
ट्रेलर में दिखाया है कि पहले पार्ट के सातों बच्चे अब बढ़े हो गए हैं। ये बच्चे डेर्री नाम के काल्पनिक शहर को एक बार फिर पेनीवाइज की आत्मा से बचाएंगे। फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा डरावना है। इसमें कई ग्राफिक्स सीन भी है।
क्या थी पहले पार्ट की कहानी
IT के पहले पार्ट में काल्पनिक शहर डेर्री में एक प्रेत आत्मा का साया है। ये आत्मा जोकर के भेष में खासकर बच्चों को अपना निशाना बनाती है। फिल्म में पेनीवाइज क्लाउन एक बच्चे को अगवा कर मार डालता है। इसके बाद शहर के कई बच्चे गायब हो जाते हैं।
इस जोकर से लड़ने के लिए कुछ बच्चे लूजर ग्रुप बनाते हैं। लूजर ग्रुप इस जोकर से लड़ते हैं। उन्हें पता चलता है कि ये एक पुरानी आत्मा है। ये कई सारे बच्चों को खाकर अपनी भूख मिटाता है। इसके बाद ये 27 साल बाद तक सो जाता है। ये बच्चे मिलकर इस आत्मा को हराते हैं।
इस किताब पर बनी है फिल्म
IT स्टीफन किंग की इसी नाम से नॉवल पर आधारित है। फिल्म को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, सेंसर बोर्ड ने इसे बिना कुछ कट्स लगाए सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया था।
स्टीफन किंग की इस नॉवल पर कई मिनी टीवी सीरीज बन चुकी हैं। इसके अलावा भारत में 90 के दशक में जी टीवी में वोह नाम का सीरियल बन चुका है। IT की रिलीज के वक्त अमेरिका में एक जोकर एसोसिएशन ने इसका विरोध किया था।
Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।