अमेरिका की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर जेनिफर लोपेज के एक्स बॉयफ्रेंड और स्कूल के दोस्त डेविड क्रूज का निधन हो गया। डेविड 51 साल के थे। जानकारी के मुताबिक उनका निधन दिल की बीमारी के चलते हुआ है। जेनिफर जब हाई स्कूल में थीं तब वो डेविड को डेट कर रही थीं और दोनों का यह रिलेशनशिप एक दशक यानी 10 साल तक चला।
डेविड ने न्यूयॉर्क के मैनहैटन स्थित माउंट सिनाई वेस्ट हॉस्पिटल में शनिवार को आखिरी सांस ली। जब जेनिफर ने डेविड को डेट करना शुरू किया था तब उनकी उम्र करीब 15 साल थी जबकि डेविड 16 साल के थे। दोनों ने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 1990 के मध्य में ब्रेकअप कर लिया था। इस समय तक जेनिफर मशहूर हो चुकी थीं और उनकी पहली एलबम जूस रिलीज होने वाली थी।
दोनों कई बार साथ में कई इवेंट्स में नजर आए थे लेकिन बाद में उनका यह रिश्ता खत्म हो गया। मालूम हो कि जेनिफर चार बार शादी कर चुकी हैं। पिछले साल उन्होंने एलेक्स रोड्रिगेज से सगाई कर ली थी।
वहीं डेविड की बात करें तो लंबे समय से उनकी पार्टनर रही ईसा ने बताया, 'वो बहुत दयालु और प्यार करने वाले थे। वो कभी किसी चीज को पकड़कर नहीं बैठते थे और बहुत खुले थे। वो एक समर्पित पिता थे जिन्होंने अपने सौतेले बेटे को पालने में भी मदद की, जो कि अब मरीन में है। उन्हें मेरे साथ थियेटर जाना पसंद था। मेरे लिए फैमिली डिनर बहुत खास होता था, क्योंकि ये ना केवल मेरे बल्कि सभी बच्चों के लिए स्पेशल होता था। वो हमेशा सभी चीजों को 'आई लव यू' कहकर खत्म करते थे। '
बता दें कि जेनिफर लोपेज जानी मानी अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर हैं। वो आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म The Hustlers में नजर आईं थीं जिसने कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे। इस फिल्म के लिए जेनिफर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए भी नॉमिनेट हुईं थीं। वो ऑन द फ्लोर, लव डोन्ट कॉस्ट अ थिंग, इफ यू हैड माय लव और एंट यॉर मामा जैसे मशहूर गाने गा चुकी हैं।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।