बीते साल वेलेंटाइन डे के आसपास पूरा देश एक लड़की का दीवाना बन गया था। चंद सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें लड़की आंख मार रही थी। उसके इस आंख मारने की अदा पर ना जाने कितने लोग पिघल गए।

इस लड़की के बारे में खोज की गई तो सामने आया कि वह मलयालम अदाकारा प्रिया प्रकाश वारियर है और जिस वीडियो ने लाखों लोगों को दीवाना बनाया वह उनकी डेब्यू फिल्म ओरू अदार लव के गाने का हिस्सा है।
उसके बाद से तो जैसे प्रिया प्रकाश वारियर छा गई। सोशल मीडिया, टीवी, अखबारों में उन्हीं के चर्चे होने लगे। सब जगह उनके ही इंटरव्यू दिखाए जाने लगे। इस वाकये के बाद प्रिया प्रकाश के पास फिल्मों की लाइन लग गई।
तब से लेकर अब तक प्रिया प्रकाश लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपने वीडियोज ये ज्यादा अब फोटोज को लेकर खबरों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों चाहने वाले हैं।
वह अपने लाखों चाहने वालों के लिए अक्सर नए फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनकी अदाएं काफी हॉट नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।