नवमी को मां सिद्धिधात्री की पूजा की जाती है। ये नवरात्रि के आखिरी दिन है। इस दिन के लिए पीकॉक ग्रीन यानि गहरे हरे रंग को शुभ माना जाता है। ये रंग भक्तों की इच्छाओं का पूरा करने का प्रतीक माना जाता है। आप भी नवमी के दिन इस रंग को शुभ बना सकती हैं। पिकॉक ग्रीन कलर को आप कई तरीकों से कैरी कर सकती हैं। अगर आप साड़ी में अपना स्टाइल दिखाना चाहती हैं तो शिल्पा शेट्टी की तरह रफल पल्लू वाली प्लेन पीकॉक ग्रीन साड़ी पहन सकती हैं। ये आपको भीड़ से बिल्कुल अलग दिखाएगी।