मुंबई. भारतीय मूल की डॉक्टर भाषा मुखर्जी ने मिस इंग्लैंड 2019 का खिताब जीत लिया है। भाषा मुखर्जी केवल 23 साल की हैं। वह पेशे से डॉक्टर हैं। इस खिताब को जीतने के बाद अब भाषा इस साल ब्रिटेन में आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता में इंग्लैंड को रिप्रेजेंट करेंगी।
भाषा मुखर्जी ने मिस इंग्लैंड का खिताब जीतने के कुछ घंटे बाद ही बॉस्टन के पिलग्रिम हॉस्पिटल में नई नौकरी शुरू की है। भाषा ब्रिटेन के मध्य-पूर्व के डरबी की रहने वाली हैं। उन्होंने नॉटिंघम यूनिवर्सिटी से मेडिसिन और सर्जरी में ग्रेजुएशन किया है।
मिस इंग्लैंड जीतने के बाद भाषा को 30 हजार ब्रिटिश पाउंड के उपहार मिलेंगे। इसके अलावा उन्हें मॉरिशियस में एक लग्जरी ट्रिप भी मिलेगी। फाइनल राउंड में भाषा ने रोज गोल्ड कलर का गाउन पहना हुआ था। इसे पुनीत ब्रांडाओ ने तैयार किया था।
नौ साल की उम्र में पहुंची थी इंग्लैंड
भाषा जब नौ साल की थी जब वह अपने माता-पिता के साथ इंग्लैंड चली गई थी। भाषा ने इसी साल अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने टैलेंट राउंड में भारतीय शैली में डांस किया।
भाषा अपने नाम की तरह ही पांच भाषाएं बोल सकती हैं। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, जर्मन और फ्रेंच शामिल है। वहीं, फाइनल राउंड में भाषा का आईक्यू 146 है। इसे काफी अच्छा माना जाता है। अलबर्ट आइंस्टीन का आईक्यू लेवल 160 था।
साल 2017 में शुरू किया एनजीओ
भाषा ने खिताब जीतने के बाद कहा कि- मैं जब मेडिकल स्कूल में पढ़ रही थी तभी मैंने ब्यूटी पेजेंट के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोचे। भाषा एक एनजीओ भी चलाती है। साल 2017 में उन्होंने जेनरेशन ब्रिज नाम का एनजीओ शुरू किया था।
भाषा का ये जनरेशन ब्रिज अकेलेपन से जूझ रहे बुजुर्गो की मदद करता है। ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद उन्होंने कहा कि कई लोग सोचते हैं कि ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने वाली लड़कियां बुद्धू होती हैं। हालांकि, हम सब किसी ना किसी मकसद से ही यहां हैं।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।