मुंबई. साउथ के एक्टर अलु अर्जुन का आज (8 अप्रैल) बर्थडे है। अलु अर्जुन मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर अलुअरविंद के बेटे हैं। अलु अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल, 1983 को चेन्नई में हुआ है। अलु ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में अपना करियर शुरू किया था।
अलु अर्जुन ने बतौर लीड एक्टर 2003 में आई फिल्म 'गंगोत्री' से करियर की शुरुआत की थी। अलु अर्जुन अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास शाहरुख खान से भी महंगी वैनिटी है।
अलु अर्जुन ने साल 2019 में ये वैनिटी वैन खरीदी थी। इसकी फोटो अलु अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी वैनिटी वैन का नाम Folcon है।
सात करोड़ रुपए है कुल कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अलु अर्जुन की इस वैनिटी वैन की कीमत लगभग सात करोड़ रुपए है। इस वैनिटी के इंटीरियर में लगभग 3.5 करोड़ रुपए खर्च किया गया है।
अलु अर्जुन की इस वैनिटी वैन के आगे अपने नाम के पहले दो अक्षर AA लिखा है। इसमें एक रिक्लाइनर है। इसे स्पेशली मॉडिफाई किया गया है। वैनिटी में मीटिंग्स के अलावा फ्रेश और आराम करने और टीवी देखने की सुविधा है। इसे तैयार करने में पांच महीने का वक्त लगा है।
ऐसा है कार कलेक्शन
अलु अर्जुन के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके कलेक्शन में रेंज रोवर, ऑडी और BMW सीरिज की महंगी गाड़ियां शामिल हैं। उनके पास BMW X6 Coupe कार है, जिसका नंबर 666 है।
अलु अर्जुन तकरीबन 100 करोड़ रुपए के बंगले में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलु एक फिल्म के लिए 16 से 18 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। अलु अर्जुन ने 6 मार्च, 2011 को हैदराबाद में स्नेहा रेड्डी से शादी की।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।