गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी फिल्म का ट्रेलर र‍िलीज, देखिए कैसे मारा गया था 8 पुलिसवालों का हत्‍यारा

बॉलीवुड
Updated Aug 21, 2020 | 19:51 IST

गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित फिल्म प्रकाश दुबे कानपुरवाला का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फ‍िल्‍म में व‍िकास दुबे का क‍िरदार अभिनेता प्रमोद विक्रम सिंह ने न‍िभाया है।

मुख्य बातें
  • अभिनेता प्रमोद विक्रम सिंह ने न‍िभाया है व‍िकास दुबे का रोल
  • फिल्म प्रकाश दुबे कानपुरवाला का ट्रेलर जारी
  • आकाश सिंह गहरवार ने क‍िया है इस फ‍िल्‍म का न‍िर्देशन

Prakash Dubey KanpurWala Trailer: गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित फिल्म प्रकाश दुबे कानपुरवाला का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फ‍िल्‍म में व‍िकास दुबे का क‍िरदार अभिनेता प्रमोद विक्रम सिंह ने न‍िभाया है। गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित फिल्म प्रकाश दुबे कानपुरवाला का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फ‍िल्‍म में व‍िकास दुबे का क‍िरदार अभिनेता प्रमोद विक्रम सिंह ने न‍िभाया है।

दो मिनट 46 सेकंड के ट्रेलर में विकास दुबे की पूरी कहानी बता दी गई है जिसके बाद दर्शकों में इस फ‍िल्‍म को लेकर रोमांच पैदा हो गया है। अभिनेता प्रमोद विक्रम सिंह का चेहरा विकास दुबे से काफी मेल खाता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अमर दुबे और विकास दुबे की हत्या होती है न कि वे मुठभेड़ में मारे जाते हैं। आकाश सिंह गहरवार द्वारा निर्देशित यह फ‍िल्‍म जल्‍द रिलीज होने वाली है।

हंसल मेहता बना रहे वेबसीरीज

कुछ वक्‍त पहले प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा था कि वह गैंगस्टर के जीवन पर एक वेब सीरीज का निर्देशन करेंगे। उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर पर एक वेब सीरीज की तैयारी की जा रही है, जिसका निर्देशन शाहिद और ओमर्टा जैसी फ़िल्में निर्देशित करने वाले डायरेक्टर हंसल मेहता करेंगे। तनु वेड्स मनु, शाहिद, अलीगढ़, ओमर्टा और जजमेंटल है क्या जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले निर्माता शैलेश आर सिंह ने विकास दुबे की कहानी के अधिकार हासिल किये हैं।

कौन है व‍िकास दुबे

3 जुलाई की रात उत्तर प्रदेश पुलिस के डीएसपी देवेंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ कानपुर के चौबेपुर इलाके में बिकारू गांव में गैंगस्‍टर विकास दुबे को अरेस्‍ट करने गये थे। पुलिस के भीतर से ही किसी ने इस मामले की मुखबिरी कर दी और जब पुल‍िस गांव पहुंची तो विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ छतों से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना में 8 पुलिस कर्मी शहीद हो गये थे। सरकार ने विकास दुबे पर पांच लाख का इनाम घोषित किया था। 10 जुलाई को सुबह पुलिस एनकाउंटर में विकास दुबे मारा गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर