बॉलीवुड

EXCLUSIVE: नव्या संग ब्रेकअप के बाद सिंगल हैं सिद्धांत, एक्टर ने कहा- 'मैं रिश्ते के लिए तैयार हूं लेकिन...'

  • Authored by: Abhay
  • Updated Feb 15, 2026, 01:37 PM IST

Siddhant Chaturvedi on Love Life: एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी लव लाइफ को लेकर बोलते हुए नजर आए। तो चलिए जानते हैं कि सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी लव लाइफ को लेकर क्या खुलासा किया है।

Siddhant Chaturvedi on Love Life

Siddhant Chaturvedi on Love Life

Siddhant Chaturvedi on Love Life: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दो दीवाने शहर में (Do Deewane Shaher Mein) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया। इन सब के बीच अब सिद्धांत चतुर्वेदी का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात करते नजर आए। तो चलिए जानते हैं सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या कहा।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने कही ये बात

Zoom से खास बातचीत में सिद्धांत से पूछा गया कि क्या वो रोमांटिक हैं। सिद्धांत ने जवाब दिया, 'मैं बस एक उत्सुक इंसान हूं, जो जिंदगी को समझना चाहता हूं। और प्यार जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा है। मैं अपनी निजी जिंदगी को बचाना चाहता हूं। चाहे मैं प्यार में हूं या नहीं। अगर प्यार हो भी जाए तो मैं उसे और ज्यादा बचाना चाहूंगा।' जब उनसे पूछा गया कि मीडिया और फैंस से निजी जिंदगी दूर रखना मुश्किल होता है क्या, सिद्धांत ने कहा कि 'मुझे मुश्किल नहीं लगता। ये बस एक चुनाव है। आप चाहें तो इस बारे में ज्यादा खुलकर बता सकते हैं, लोग वैसे भी स्वीकार कर लेंगे। लेकिन फिलहाल मेरा लक्ष्य बड़ा काम करना है।' फिर उन्होंने कहा, 'अगर कोई ऐसा इंसान मिल जाए जो ये सब समझता हो, तो मैं रिश्ते के लिए तैयार हूं। लेकिन अगले कुछ सालों तक मैं नहीं चाहता कि मेरी लव लाइफ किसी हेडलाइन या खबर का हिस्सा बने। मैं चाहता हूं कि मेरा काम ही मेरी पहचान बने।' आखिर में सिद्धांत ने कहा, 'जब मुझे पूरा यकीन हो जाएगा कि ये इंसान मेरे साथ पूरी जिंदगी बिताने वाला है, तो मैं खुशी-खुशी इसे सामने लाऊंगा।'

कब रिलीज होगी फिल्म?

शशांक खेतान (Shashank Khaitan) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म दो दीवाने शहर में इसी महीने यानी 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी शशांक का रोल निभा रहे है, तो वहीं मृणाल ठाकुर रोशनी के रोल में हैं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Abhay
Abhay author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article