'ओ रोमियो' की रिलीज से पहले वीडियो शेयर कर शाहिद कपूर ने मचाई हलचल, कैप्शन में खोला फिल्म का राज
- Authored by: Abhay
- Updated Feb 12, 2026, 01:06 PM IST
O Romeo New Video: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) की रिलीज से पहले एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ शाहिद कपूर ने एक धांसू कैप्शन में भी लिखा है, जो सबका ध्यान
Image Source: O Romeo Movie
O Romeo New Video: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहिद कपूर की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म ओ रोमियो का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया। फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर एक्शन अवतार में नजर आए। शाहिद कपूर ने अब फिल्म की रिलीज से पहले एक और धांसू वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं शाहिद कपूर की नई वीडियो में क्या खास है।
शाहिद कपूर ने शेयर किया नया वीडियो
एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर अपनी फिल्म ओ रोमियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं अभी हाल ही में फिल्म ओ रोमियो का सामने आया एक वीडियो है। इस वीडियो को शाहिद कपूर ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। शाहिद कपूर का ये वीडियो उनकी अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो का एक टीजर है। इस वीडियो में शाहिद कपूर एक्शन अवतार में नजर आए। शाहिद कपूर के वीडियो के साथ-साथ कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। शाहिद कपूर ने कैप्शन में लिखा कि 'कल पता चलेगा कौन shendi लगा रहा था।' शाहिद कपूर का ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो कल यानी 13 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
यहां देखें शाहिद कपूर का वीडियो
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) के निर्देशन में बनी रही फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर के साथ तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia), फरीदा जलाल (Farida Jalal), तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri), दिशा पटानी (Disha Patani) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म ओ रोमियो के नए वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
